हैरतअंगेज : पहले बेटी को जन्म दे चुका यह मर्द दोबारा हुआ प्रेग्नेंट

खबर शेयर करें -

मां बनने का अहसास काफी निराला होता है। किसी जान को अपने गर्भ में 9 महीने पालने के बाद मां उसे इस दुनिया में लेकर आती है। लेकिन न्यूयॉर्क में रहने वाले 33 साल के केडेन कोलेमन का फूला पेट जब लोग देखते हैं, तो उसपर हंसते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर एक मर्द कैसे प्रेग्नेंट हो सकता है? लेकिन हम मजाक नहीं कर रहे। केडेन 2013 में एक बेटी को जन्म दे चुके हैं। अब दुबारा प्रेग्नेंट होने की खबर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। दरअसल, केडेन ने 2009 में औरत से मर्द बनने का ट्रीटमेंट करवाया था लेकिन उसने प्राइवेट पार्ट और फीमेल रिप्रोडक्टिव ऑर्गन्स चेंज नहीं करवाए थे। क्यूंकि उसमें पैसे ज्यादा लग रहे थे। इस बीच अपने ट्रीटमेंट के लिए उसने टेस्टोस्टेरोन लेना बंद किया। 5 महीने बाद उसे पता चला कि वो प्रेग्नेंट है। इसके बाद उसने एक बेटी को जन्म दिया। अब केडेन दुबारा प्रेग्नेंट हैं। उसने दुनिया के साथ अपने अनुभव शेयर किये…

यह भी पढ़ें 👉  सौतेलेपन का दंश झेल रहे रामनगर-काशीपुर को आखिरकार मिली रेल सौगात, अनिल बलूनी के प्रयासों से दौड़ी देहरादून एक्सप्रेस

 

ट्रांसजेंडर केडेन अपने प्रेजेंट प्रेमी 29 साल के डोमिनिक के बच्चे की मां बनने वाले हैं। अभी उसके गर्भ में 7 हफ्ते का शिशु पल रहा है।

केडेन ने 2009 में औरत से मर्द का ट्रांसफॉर्मेशन शुरू किया था। इस बीच मार्च 2013 में वो प्रेग्नेंट हुआ और एक बेटी अज़ाएलिए को जन्म दिया।

एक बच्ची के पिता ने अपने प्राईवट पार्ट की सर्जरी नहीं करवाई थी। उसने अपने फीमेल रिप्रॉडक्टिव ऑर्गन्स भी चेंज नहीं करवाया था। उस समय उसके पास इस सर्जरी के लिए पैसे नहीं थे। इसी बीच वो प्रेग्नेंट हो गया था।

यह भी पढ़ें 👉  महापौर की शहर संवारने की मुहिम को मिला आईजीएल का साथ, अब रंग-बिरंगी रोशनी और आधुनिक फव्वारों से निखरा नजर आएगा नगर निगम परिसर

केडेन की बचपन की तस्वीर। वो लड़की के रूप में जन्मा तो था लेकिन जल्द ही समझ गया कि उसके अंदर मर्द छिपा है।

इस कपल ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर करते हुए ख़ुशी जताई। लेकिन सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस कपल का, खासकर केडेन का मजाक बनाया।

केडेन के होने वाले बच्चे की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट। चूंकि उसकी बॉडी में अभी भी यूट्रस है, इस कारण वो प्रेग्नेंट हो गया।

ऑनलाइन लोगों द्वारा मजाक बनाए जाने के बाद भी केडेन और उसका पार्टनर इस बच्चे के लिए काफी एक्साइटेड है। दोनों बेबी शावर की तैयारी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  'सांप-बिच्छू बनकर जितना लिपटना है लिपट लो... मैं कबड्डी का वह खिलाड़ी हूं, जो विकास की रेखा पार करके ही दम लेता है' : महापौर दीपक बाली

20 साल की उम्र में केडेन को लगा कि वो मर्द बनना चाहता है। इसके तीन साल के बाद उसने दवा लेकर मर्द बनना शुरू कर दिया था।

प्रेग्नेंसी से पहले केडेन की तस्वीर। उन बताया कि उसका फूला पेट देख लोग उसका काफी मजाक बनाते हैं।

सेकंड प्रेग्नेंसी से पहले केडेन की तस्वीर।

केडेन ने ये भी जानकारी दी कि उसे अबॉर्शन के लिए ऑफर दिया गया। जिसमें वो 28 हफ्ते तक में इस बच्चे से छुटाकार पा सकता है।

Ad