अखबार में छपे ऐड ने लोगों के उड़ाए होश, युवक ने छपवाया खुद का मृत्यु प्रमाणपत्र गुम होने का विज्ञापन
डिजिटल के दौर में सोशल मीडिया पर हर रोज अमूमन कुछ ना कुछ विवादित, हास्यप्रद या फिर अचंभित करने वाली वीडियो और फोटोज वायरल होती रहती हैँ. सोशल मीडिया पर इन दोनों ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विज्ञापन के माध्यम से ऐसी चीज की मांग की गई है जो असंभव है. हो सकता है टेक्निकल फॉल्ट की वजह से यह गलती हो, लेकिन ये वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. लोग तरह-तरह की कमेंट भी कर रहे हैं. तो आईए समझते हैं कि पूरा माजरा क्या है?….
देश भले ही डिजिटल की ओर तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन आज भी अखबारों की साख है और लोग अखबारों में छपे विज्ञापनों पर अधिक भरोसा करते हैं. किसी अखबार में ही एक शख्स ने खुद का मृत्यु प्रमाण पत्र गुम हो जाने पर विज्ञापन छपवाया है. अखबार में छपे विज्ञापन में लिखा है… मेरा डेथ सर्टिफिकेट खो गया है यदि उसे कोई पाता है तो दिए गए पते पर देने का काम करें.
है ना यह होश उड़ा देने वाली खबर! लोग इस बात से हैरान हैं कि आखिरकार किसी जीवित व्यक्ति का डेथ सर्टिफिकेट कैसे बन सकता है। और अगर गलती से बन भी गया तो उसके खो जाने की सूचना किसी अखबार के विज्ञापन में कैसे छप सकती है, जबकि एडवरटाइजमेंट छपवाने वाला शख्स खुद यह दावा कर रहा हो कि उसने अपना ही मृत्य प्रमाणपत्र खो दिया है।

07/09/2022 को बाजार में खोया डेथ सर्टिफिकेट
असम के होजाई जिले स्थित लामडिंग के सिमुलताला के रहने वाले रंजीत कुमार चक्रवर्ती ने यह ऐड दिया है। इसमें लिखा है, ‘मैंने अपना डेथ सर्टिफिकेट खो दिया है। 07/09/2022 को लामडिंग बाजार में सुबह करीब 10:00 बजे यह मुझसे खो गया।’ इसके साथ ही उन्होंने डेथ सर्टिफिकेट का रजिस्ट्रेशन नंबर और अपना नाम भी लिखा है। साथ ही विज्ञापन में उनका पूरा पता दिया गया है।
‘क्या स्वर्ग से शख्स मांग रहा अपना डेथ सर्टिफिकेट’
सोशल मीडिया पर लोग इस विज्ञापन को लेकर खूब मजे ले रहे हैं। कई सारे मजेदार मीम्स शेयर किए जा रहे हैं। IPS अधिकारी रुपीन शर्मा ने इस पर तंज कसते हुए ट्वीट किया, ‘इट हैपंस ओनली इन इंडिया।’ वहीं, दूसरे लोग इस पर मजे लेते हुए कह रहे हैं कि क्या इस शख्स ने स्वर्ग से अपना डेथ सर्टिफिकेट खोने की सूचना दी है। कुछ यूजर्स यह पूछ रहे हैं कि अगर उन्हें खोया हुआ डेथ सर्टिफिकेट मिल भी गया तो उसे देने के लिए कहां जाएंगे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

