
दीप फर्नीचर्स में आग से हुए भारी नुकसान पर जताया दुख, पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाकर बोले- संकट की इस घड़ी में आपके साथ खड़ा हूं
राजू अनेजा,काशीपुर। शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान दीप फर्नीचर्स में हुए अग्निकांड ने व्यापारी परिवार को गहरा आघात पहुंचाया है। आग की घटना में दुकान में रखा फर्नीचर और अन्य सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वर्षों की मेहनत और पूंजी को अपनी आंखों के सामने नुकसान होते देखना किसी भी व्यापारी परिवार के लिए बेहद पीड़ादायक है।
इस दुखद घटना की जानकारी मिलने पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा पीड़ित व्यापारी परिवार के बीच पहुंचे। उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उनका दुख साझा किया और इस कठिन समय में उन्हें ढांढस बंधाया। विधायक ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि वे इस संकट की घड़ी में उनके साथ खड़े हैं और हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे।
इस दौरान विधायक ने कहा कि व्यापार केवल आजीविका का माध्यम नहीं, बल्कि किसी परिवार की वर्षों की मेहनत, संघर्ष और सपनों से जुड़ा होता है। इस तरह की अग्निकांड की घटनाएं परिवार को आर्थिक और मानसिक रूप से झकझोर देती हैं। ऐसे समय में पीड़ित परिवार को अकेला महसूस नहीं होने देना चाहिए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें