रामनगर: छोई गांव में महिला की हत्या का पुलिस ने किया पर्दाफाश; पुरानी रंजिश के चलते तीन युवकों ने दिया था वारदात को अंजाम, मुख्य आरोपी समेत तीनों गिरफ्तार

खबर शेयर करें -
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर के छोई गांव में 56 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या के मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक पर्दाफाश कर दिया है। इस सनसनीखेज वारदात को गांव के ही एक युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दिया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पिता की हत्या का बदला लेने के लिए रची थी खौफनाक साजिश

कोतवाली रामनगर में मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी मंजूनाथ गोस्वामी ने बताया कि गत 9 जून को किशनपुर छोई निवासी विमला देवी (56) पत्नी खिलाफ सिंह की घर में हत्या कर दी गई थी। मामले की गहन जांच में सामने आया कि किशनपुर छोई निवासी गोविंद सिंह की हत्या के मामले में मृतका विमला देवी के दो पुत्रों को पूर्व में जेल हुई थी, जो वर्तमान में जमानत (बेल) पर बाहर हैं।
मृतक गोविंद सिंह का पुत्र मोहित फर्त्याल इसी बात को लेकर विमला देवी से गहरी रंजिश रखता था। वह अक्सर विमला देवी के घर जाकर उनसे गाली-गलौज करता था और ताने मारते हुए जान से मारने की धमकी देता था।

दो साथियों को साथ मिलाकर घर में घुसकर की निर्मम हत्या, फांसी की सजा दिलाने की होगी पैरवी

एसएसपी ने बताया कि इसी पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए मुख्य आरोपी मोहित फर्त्याल ने रामनगर के मोहल्ला खताड़ी निवासी अपने दो साथियों— सेरान (पुत्र नुरसलीन) और मो. अब्बू (पुत्र बिलाल) को अपने साथ मिलाया। साजिश के तहत तीनों आरोपी विमला देवी के घर में घुसे और बेरहमी से उनकी हत्या कर मौके से फरार हो गए।
पुलिस टीम ने साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से मुख्य आरोपी मोहित फर्त्याल और उसके दोनों सहयोगियों को दबोच लिया है। एसएसपी मंजूनाथ गोस्वामी ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि यह एक जघन्य अपराध है और पुलिस न्यायालय में मजबूत साक्ष्य पेश कर तीनों आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग करेगी।
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: प्रशासनिक हस्तक्षेप से सुलझा नगर पंचायत अध्यक्ष और कोतवाल के बीच का विवाद; स्ट्रीट लाइटें बहाल, शुक्रवार से शुरू होगी सफाई व्यवस्था
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़: धारचूला में सड़क हादसे में 8 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत; बाइक से गिरकर सेना के ट्रक की चपेट में आया बच्चा, जर्जर हाईवे पर आक्रोश