अब नए लुक में लॉन्च हुई Honda CD100, फीचर्स और माइलेज जान कर हो जाएंगे दीवाने

खबर शेयर करें -

Hero, Bajaj और TVS को टक्कर देने के लिए अब Honda भी अपनी बाइक CD 100 को नए अवतार में, नए फीचर्स के साथ मार्केट में उतारने का ऐलान किया है। उल्लेखनीय है कि काफी समय पहले जब Hero और Honda ने ज्वॉइंट एसोसिएशन में CD 100 को लॉन्च किया था तब यह देश के युवाओं की धड़कन बन गई थी। देश का लगभग हर मध्यमवर्गीय भारतीय इस बाइक को खरीदने की इच्छा रखता था। अब इसी बाइक को नए रूप और नए ढंग से Honda एक बार फिर मार्केट में उतार रहा है हालांकि अब इसका नाम बदला जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: देहरादून में नमी और धुंध का डेरा; चार पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश व बर्फबारी के आसार

चीन में कंपनी ने रिलॉन्च कर दी है Honda CD100

जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी होंडा की चीनी एफिलिएट कंपनी वुयांग होंडा ने कुछ समय पूर्व ही CG15 चीनी मार्केट में लॉन्च की थी। यह बाइक पूरी तरह से भारत में चलने वाली Hero Honda CD100 का ही प्रतिरूप है, यह बिल्कुल उसी अंदाज में व्हाइट एंड ब्लू कलर में डिजाईन की गई है। वर्तमान में भारत में बिक रही कंपनी की बाइक Honda Hness CB350 से काफी कुछ मिलती-जुलती है। चीन में इसकी कीमत 7,480 युआन (लगभग 89,800 रुपए) रखी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  फूलदेई 2026: 15 मार्च को खिलेगी खुशियों की क्यारी; जानें क्या है इस 'लोक पर्व' का महत्व और परंपरा

Honda CD100 की कब होगी भारत में एंट्री

अभी तक कंपनी ने इस बारे में कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है हालांकि होंडा ने हाल ही में एक स्टेटमेंट देते हुए कहा था कि कंपनी बहुत जल्द भारत में कई बेहतर माइलेज वाली लेकिन सस्ती बाइक लॉन्च करेगी। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि होंडा देश में बहुत जल्दी Honda CD100 को नए अंदाज में पेश कर सकती है। हाल ही में लीक हुई कुछ पिक्चर्स के मुताबिक यह बाइक देखने में काफी शानदार लग रही है, हालांकि इसके फीचर्स और माइलेज का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है, फिर भी माना जा रहा है कि मौजूदा भारतीय बाइक मार्केट को देखते हुए निश्चित रूप से कंपनी बेहतर माइलेज देने वाली गाड़ी उतारेगी और कीमत भी यथासंभव कम रखने का प्रयास करेगी ताकि मध्यमवर्गीय परिवार इस बाइक को खरीद सकें