अल्मोड़ा सड़क हादसे पर पीएम मोदी ने जताया शोक, अनुग्रह राशि की घोषणा की

खबर शेयर करें -

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को उत्तराखंड के अल्मोड़ा में एक सड़क हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया और कहा कि राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव के हरसंभव प्रयास में जुटा है।

उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2 लाख रुपए तथा घायलों को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।

यह भी पढ़ें 👉  अपने ही पालतू कुत्ते के शिकार हुए SDM; दोनों हाथ लहूलुहान, छुट्टी के लिए साइन की जगह लगाना पड़ा अंगूठा

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से ‘एक्स’ पर जारी एक पोस्ट में मोदी ने कहा कि उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुए सड़क हादसे में जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों की शीघ्र कुशलता की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव के हरसंभव प्रयास में जुटा है।

यह भी पढ़ें 👉  आज से बजट सत्र: राज्यपाल के अभिभाषण के बाद CM धामी पेश करेंगे ₹1.10 लाख करोड़ का बजट

‘एक्स’ पोस्ट में पीएमओ ने कहा कि मोदी ने पीएमएनआरएफ से पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि की भी मंजूरी दी है।

पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के अल्मोड़ा में सड़क दुर्घटना में मरने वालों के परिजनों को पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि के तौर पर 2-2 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की है। घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे