उत्तराखंड : गरुड़ के सलानी गांव में दर्दनाक हादसा, खुदाई के दौरान दरका पहाड़, पिता-पुत्र की मृत्यु

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : गरुड़ तहसील के सैलानी गांव में घर के पीछे खोदाई करते समय पहाड़ दरक गया। भारी मात्रा में बोल्डर तथा पत्थरों की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मृत्यु हो गई है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। राजस्व पुलिस घटना की जांच में जुटी। शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पंचायत चुनाव: 12 जिलों में 3,000 से अधिक आपत्तियों का निस्तारण, आज जारी होगी अंतिम आरक्षण सूची

मंगलवार की सुबह सैलानी गांव निवासी 45 वर्षीय प्रेम सिंह पुत्र लाला सिंह तथा उनका पुत्र 24 वर्षीय दर्शन सिंह घर के पीछे गौशाला बना रहे थे। जिसकी नींव के लिए मिट्टी खोद रहे थे। एकाएक पहाड़ से भारी मात्रा में मलबा तथा बोल्डर गिरने लगे। वह मलबे में दब गए। वहां अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने उन्हें मलबे से निकाला। प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल लाए। जहां डा. उपासना ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पूर्व प्रधान आनंद परिहार ने बताया कि मृतक परिवार गरीब है। पीड़ित परिवार को दैवीय आपदा से मुआवजा दिया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री खट्टर से की मुलाकात: RRTS को हरिद्वार तक बढ़ाने और PM आवास योजना में बदलाव का अनुरोध

इधर, कोतवाल केएस नेगी ने बताया कि शवों को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम कर उसे स्वजन को सुपुर्द किया जाएगा। घटना की जांच राजस्व पुलिस करेगी। मृतक दर्शन दीपावली पर घर आया था। वह मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में प्री-मानसून वर्षा जारी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के लिए येलो अलर्ट

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें