कॉलगर्ल सप्लायर के पास मिला मधेपुरा SP का फोन, बोली DSP ने लड़की को नहीं दी चार बार की रातगुजारी
बिहार के मधेपुरा पुलिस विभाग से जुड़े एक आला अधिकारी का मोबाइल विगत दिनों जब वह अपने मातहत को छुट्टी के दौरान देकर गए थे चोरी हो जाता है। पुलिस महकमा के लोग काफी सक्रिय होकर अपने बड़े साहब के मोबाइल की तलाश शुरू करते हैं। इस क्रम में जो बात निकल कर आती है वह बेहद चौंकाने वाली है। मोबाइल सहरसा जिले की एक महिला के पास से बरामद होता है। इस बाबत एक वीडियो भी वायरल हो गया है। इस वीडियो में महिला ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं, जो अधिकारी की कार्यशैली एवं चरित्र पर सीधा सीधा सवाल है।

रात कोसी से लड़की को लेकर आते थे मधेपुरा
महिला ने उस वीडियो में कबूला है कि वह डीएसपी साहब के डेरा पर रिफ्यूजी कॉलोनी सुभाष चौक के पास से एक लड़की को लेकर आती थी। इन डीएसपी साहब का आवास सदर अस्पताल मधेपुरा के पास है। साहब से एक घंटे का सौदा 300 रुपये में तथा जबकि तीन-चार घंटे रखने पर 500 रुपये देने का वादा था। लेकिन साहब ने एक बार रुपया दिया, विगत तीन-चार बार से पैसा नहीं दे रहे थे, तब जाकर महिला ने मोबाइल उठा लिया था। महिला ने बताया कि उसे लड़की पहुंचाने का 200 रुपये अलग से देने की बात थी। बताया कि सुबह-सुबह तड़के कोसी या जानकी एक्सप्रेस से ही वह लोग सहरसा लौट जाया करती थी। महिला ने यह भी कहा कि वह चौका बर्तन कर अपना गुजारा करती है। महिला ने कहा कि मधेपुरा के कई पुलिस अधिकारी को वह लड़की उपलब्ध करवाता था। महिला से सहरसा डीआइजी आफिस में पूछताछ हुई है। इसी पूछताछ का वीडियो लगातार वायरल हो रहा है। जिसमें महिला ने कई सनसनीखेज आरोप पुलिस वालों पर लगाए हैं।
पुलिस महकमे के सबसे बड़े अधिकारी जब छुट्टी पर गए थे तो उक्त डीएसपी को सरकारी नंबर वाला मोबाइल देकर गए थे। इस बीच यह घटना हो गई। घटना के तुरंत बाद हड़कंप मच गया मोबाइल का लोकेशन सहरसा मिला। जहां वह ऑफ हो गया था। पुलिस ने आनन-फानन में गुपचुप तरीके से मोबाइल बरामद करने के लिए पूरी कवायद की। लेकिन वीडियो वायरल हो जाने की कारण मामला खास से आम हो गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

