क्या आपने पिया है शराब वाली चाय? यहां चाय में मिलाया जाता है ‘ओल्ड मॉन्क रम’, देखें Video

खबर शेयर करें -

अबतक तो लोग चाय को ही नशा मानते थे, पर नशे वाली चाय भी चल पड़ी है। गोवा के सिंक्वेरियम बीच के करीब Old Monk ओल्ड मंक वाली चाय इन दिनों धूम मचा रही है। शराब वाली इस चाय का वीडियो देख सोशल मीडिया पर लोग क्रेजी हो रहे हैं। कुछ लोग इसे बेहतरीन खोज बता रहे हैं तो कुछ कह रहे हैं, ‘ये तूने क्या किया…’

ओल्ड मंक वाली चाय

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: ईंधन की कीमतों में उछाल; प्रीमियम पेट्रोल ₹100 के पार, इंडस्ट्रियल डीजल ₹22 हुआ महंगा

 

अक्सर स्ट्रीट वेंडर्स खाने से लेकर चाय तक कई तरह के एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं। वहीं इस बार ओल्ड मंक रम के साथ चाय बनाने का वीडियो वायरल हो गया है। ट्विटर पर @DrVW30 नाम की आईडी से ये वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें लिखा है, ‘ओल्ड मंक रम वाली चाय, अब अंत करीब है’।

ऐसे बनती है Old Monk वाली चाय

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: ईंधन की कीमतों में उछाल; प्रीमियम पेट्रोल ₹100 के पार, इंडस्ट्रियल डीजल ₹22 हुआ महंगा

वीडियो में चाय वाले को चाय बनाते देखा जा सकता है। इसमें सबसे पहले वो भट्टी से एक कुल्हड़ निकालता है और उसमें दो चम्मच लीक्वेड डालता है। इसके बाद कुल्हड़ को फिर भट्टी में तपाकर उसमें ओल्ड मंक रम डालता है। Old Monk रम डालते ही कुल्हड़ आग पकड़ लेता है। अंत में इसमें चाय मिलाकर दूसरे कुल्हड़ में सर्व किया जाता है। वीडियो वायरल होते ही कुछ देर में इसे 27 हजार से ज्यादा व्यूज मिले। एक यूजर ने कहा, शुक्र है इस व्यक्ति ने चाय में चीज नहीं मिलाई। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, चाय के साथ ऐसा करना हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: ईंधन की कीमतों में उछाल; प्रीमियम पेट्रोल ₹100 के पार, इंडस्ट्रियल डीजल ₹22 हुआ महंगा

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad