गर्मी में आपकी कार रहेगी एकदम ठंडी, दोपहर में करें ये काम, भयंकर गर्मी में पड़ जाएगी जैकेट की जरूरत

खबर शेयर करें -

तापमान बढ़ता जा रहा है और कार के भीतर का टेंप्रेचर तो और भी ज्यादा महसूस होता है. गर्मी इतनी भयंकर पड़ने लगी है कि कई बार तो ऐसा लगता है कि कार की AC भी गर्मी को कंट्रोल करने में बहुत टाइम लगा देती है. हालांकि तेज गर्मी के अलावा भी AC से जुड़े कुछ ऐसे कारण होते हैं जो कार की कूलिंग में काफी टाइम लेते हैं. ऐसे में कार की AC की प्रॉपर चेकिंग बहुत जरुरी है और यदि जरूरत महसूस होती है तो आप उसकी सर्विस कराने में देरी न करें. कार की AC सही ढंग से काम नहीं करने से कई नुकसान हैं..एक तो AC चलाने से कार माइलेज तो कम हो ही रहा है और कूलिंग भी ठीक ढंग से नहीं हो रही है..इसके लिए हम आपको कुछ जरूरी प्वाइंट बता रहे हैं जिनको ध्यान में रखते हैं तो आप कम खर्च में बेहतरीन कूलिंग पा सकेंगे

दरअसल कई बार AC में धूल आदि जमा होने के चलते यदि आप उसे फुल कूलिंग और फैन की स्पीड भी फुल रखते हैं उसके बाद भी आपको ठीक ढंग से कूलिंग नहीं मिल पाती है. ऐसे में AC चलाने पर कार के इंजन पर तो लोड पड़ ही रहा है और कूलिंग भी ठीक से नहीं मिलती. ऐसा अधिकतर फिल्टर में धूल जमा होने के चलते होता है. तो यदि आप भी ऐसी दिक्कत का सामना कर रहे हैं तो बिना देरी किए AC की सर्विस करा लें.. लेकिन सर्विस कराने जाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखेंगे तो आपकी AC लंबे समय तक बेहतरीन तरीके से चलती रहेगी..

यह भी पढ़ें 👉  फूलदेई 2026: 15 मार्च को खिलेगी खुशियों की क्यारी; जानें क्या है इस 'लोक पर्व' का महत्व और परंपरा

Air फिल्टर और कंडेंसर ब्लॉकेज

आपकी AC कार को ठंडा नहीं कर रही है तो सबसे पहले आप एसी कंडेंसर को चेक कराएं. क्योंकि इसमें आमतौर पर ब्लॉकेज आमतौर हो जाते हैं. इससे एयर फ्लो कम हो जाता है. इसके लिए आप हर हफ्ते पानी से कंडेंसर को धुल भी सकते हैं जिससे कि हवा सही से पास हो और AC बेहतर कूलिंग दे सके.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: देहरादून में नमी और धुंध का डेरा; चार पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश व बर्फबारी के आसार

धूल – नमी

रोजना कार को चलाते हैं तो इससे कार में भीतर की तरफ धूल और नमी जमा होती रहती है. कार में चढ़ने के दौरान जूते-चप्पल में लगी धूल-मिट्टी कार के भीतर चली जाती है और यही धूल कार के एसी वेंट्स में भी चली जाती है जिससे एयरफ्लो और एसी की कूलिंग आदि प्रभावित होती है. इसलिए कार की धूल को साफ करते रहें.

रेडिएटर और कंडेंसर क्लीनिंग

कार में रेडिएटर और AC का कंडेंसर दोनों आस-पास में ही होते हैं. कार चलने की वजह से इंजन और रेडिएटर का गर्म होना स्वाभाविक है. रेडिएटर के बगल में ही ऐसी का कंडेंसर लगा होता है, जिसके कारण एसी का कंडेंसर भी गर्म हो जाता है. इसलिए एसी के कंडेंसर को ज्यादा गर्म होने से बचाने के लिए रेडिएटर को गर्म होने से बचाना होगा और रेडीएटर को गर्म होने से बचाने के लिए उसे कम से कम हर 1-2 महीने पर साफ करवाते रहें.

कार से आवाज आए तो करें ये काम

कार चलाते समय अगर आपको कोई अलग आवाज सुनाई दे तो तुरंत मैकेनिक से चेक करें. क्योंकि हो सकता है कि ये आवाज कंप्रेसर से आ रही हो. अगर ऐसा है तो इसे ठीक करवा लें जिससे एसी की कूलिंग पर कोई दुष्प्रभाव न पड़े.

यह भी पढ़ें 👉  फूलदेई 2026: 15 मार्च को खिलेगी खुशियों की क्यारी; जानें क्या है इस 'लोक पर्व' का महत्व और परंपरा

दोपहर में कराएं एसी की सर्विसिंग

यदि आपकी एसी में खराबी का पता चल जाता है और उसकी सर्विसिंग करानी है तो दोपहर में गर्मी भरा समय सबसे बेहतर होगा. दरअसल सुबह और शाम के समय टेंप्रेचर थोड़ा कम होता है ऐसे में ऐसी की कम कूलिंग भी ज्यादा महसूस होती है. इसलिए दोपहर में जब एसी की सर्विसिंग कराएंगे तो चेक करने पर बेहतर रिजल्ट पता चलेगा कि एसी की कूलिंग में अंतर आया है या नहीं.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad