‘घुसपैठियों को भी देंगे सस्ता सिलेंडर’, कांग्रेस के ऐलान से खड़ा हुआ विवाद; BJP बोली- ऐसी टिप्पणी राष्ट्र विरोधी

खबर शेयर करें -

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने बृहस्पतिवार को एक चुनावी रैली में यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो राज्य के सभी नागरिकों को 450 रुपये में गैस सिलेंडर दिए जाएंगे, चाहे वे घुसपैठिए हों या नहीं।

जवाब में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दावा किया कि ऐसी टिप्पणी राष्ट्र-विरोधी है और कांग्रेस की तुष्टिकरण और ध्रुवीकरण की राजनीति को दर्शाती है। घुसपैठियों को भी मिलेगी सस्ता सिलेंडर बेरमो विधानसभा क्षेत्र के चंद्रपुरा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मीर ने कहा, ‘हमने वादा किया है कि अगर हमारी सरकार बनती है तो हम एक दिसंबर से 450 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएंगे। यह आम जनता के लिए होगा…चाहे वे हिंदू हों, मुसलमान हों, घुसपैठिये हों – यह झारखंड के सभी नागरिकों को दिया जाएगा, किसी अन्य कारक पर विचार नहीं किया जाएगा।’ JMM-RJD सरकार झारखंड में घुसपैठ को दे रही संरक्षण यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन पर राजनीतिक कारणों और ‘वोट बैंक की राजनीति’ के चलते राज्य में घुसपैठ को बढ़ावा देने का आरोप लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  प्यार के मामले में इन दो राशियों की चमकेगी किस्मत रिश्ते होंगे और गहरे, राशिफल में जाने सभी 12 राशियों का प्रेम भविष्य

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘कांग्रेस के गुलाम अहमद मीर ने कहा कि वे घुसपैठियों को 450 रुपये में गैस सिलेंडर मुहैया कराएंगे। कांग्रेस-झामुमो-राजद सरकार झारखंड में घुसपैठ को संरक्षण दे रही है।’ गिरिडीह जिले के बिरनी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि लाखों घुसपैठिए झारखंड में घुस आए और सरकार ने उन्हें मतदाता पहचान पत्र और राशन कार्ड बनवाने में मदद की। जानें क्या बोले सीएम योगी? बोकारो में एक अन्य रैली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘कांग्रेस प्रभारी ने हिंदुओं, मुसलमानों और घुसपैठियों को सिलेंडर देने का वादा किया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति अध्यक्ष शिवम द्विवेदी की मेहनत रंग लाई शुरू हुआ प्रहलाद कुण्ड के जीर्णोद्वार का कार्य

भाजपा घुसपैठियों को आदिवासियों के अधिकार सौंपने की अनुमति नहीं देगी।’ झारखंड में दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। पहले चरण का मतदान बुधवार को हुआ था, जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

यह भी पढ़ें 👉  भव्य शुभारंभ! वरिष्ठ भाजपा नेता राम मेहरोत्रा के नवनिर्मित प्रतिष्ठान रॉयल हवेली का भव्य शुभारंभ कल, मुख्य अतिथि के रूप में रहेंगे पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट एवं महामंत्री संगठन भाजपा अजय कुमार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad