चैट में पति कर रहा था अनाप-शनाप बातें, पत्नी ने किया ब्लॉक, पति ने लगाई फांसी

खबर शेयर करें -

भोपाल के बागसेवनिया थाने क्षेत्र के अंतर्गत एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी के द्वारा व्हाट्सएप पर ब्लॉक करने से नाराज होकर खुद को अपने घर में फांसी लगा ली। हुआ यूं कि रात के वक्त नशे में धुत होकर वह अपनी पत्नी से व्हाट्सएप चैट कर रहा था। उसकी पत्नी अपने रिश्तेदारों के घर में किसी कार्यक्रम में गई हुई थी। व्हाट्सएप चैट में युवक अपनी पत्नी से अनाप-शनाप बातें कर रहा था, जिससे परेशान होकर पत्नी ने उसे ब्लॉक कर दिया। इस बात से नाराज पति ने खुद को फांसी फंदे पर लटका लिया। बागसेवनिया थाना पुलिस के अनुसार 27 वर्षीय ऋषभ पुत्र प्रकाश मस्के अमराई में एक जॉइंट फॅमिली में रहता था। उसका खुद का बिजनेस था और दो साल का बेटा भी था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: ईंधन की कीमतों में उछाल; प्रीमियम पेट्रोल ₹100 के पार, इंडस्ट्रियल डीजल ₹22 हुआ महंगा

कॉल पर व्हाट्सएप पर कर रहा था अनर्गल बातें

बता दें कि ऋषभ के परिवार में पिता और भाई भी है। मृतक के पिता और भाई सिक्यूरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। जानकारी के अनुसार ऋषभ को शराब की लत थी, जिसके चलते हर दूसरे दिन उसका और उसकी पत्नी का विवाद होता रहता था। मंगलवार को ऋषभ के रिश्तेदारों के घर में मांगलिक कार्यक्रम होने के कारण उसकी पत्नी बच्चों समेत कार्यक्रम में गई हुई थी। ऋषभ देर रात कार्यक्रम में पहुंचा। दोनों साथ घर आने वाले थे, ऋषभ ने बच्चे को ठंड लगने की बात कहकर पत्नी और बच्चे को वही रुकने को कहा और अकेला घर लौट आया। घर लौटने के बाद अपनी पत्नी को शराब के नशे में फोन पर फोन किये जा रहा था। जैसे ही पत्नी फ़ोन उठाती वह उससे अनाप-शनाप बात करता। पत्नी ने फोन उठाना बंद कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: ईंधन की कीमतों में उछाल; प्रीमियम पेट्रोल ₹100 के पार, इंडस्ट्रियल डीजल ₹22 हुआ महंगा

व्हाट्सएप पर ब्लॉक करने पर लगे फांसी

इसके बाद भी ऋषभ रुका नहीं, वह उसे व्हाटसेप पर मेसेज करने लगा, गुस्से में आ कर पत्नी ने उसे ब्लॉक कर दिया। रात तीन बजे ड्यूटी से लौटे ऋषभ के भाई ने काफी दरवाजा खटखटाया पर किसी ने दरवाजा नहीं खोला, तो वह अपने ससुराल ने जाकर सो गया। सुबह ऋषभ के पिता भी ड्यूटी से लौटे, उन्होंने भी खूब दरवाजा खटखटाया पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया, देखा तो अंदर ऋषभ फांसी पर लटका हुआ था।