ट्रूकॉलर में आ रहा गलत नाम? ऐसे करें बदलाव या हटाएं अपना नंबर

खबर शेयर करें -

ट्रूकॉलर सभी यूज़र के स्मार्टफोन के एड्रेस बुक के जरिए कॉन्टेक्ट डिटेल तैयार करता है। हो सकता है कि आपने इस ऐप को कभी इस्तेमाल ना किया हो लेकिन फिर भी आपका नंबर व नाम ट्रूकॉलर के डेटाबेस में मौज़ूद हो। क्योंकि हो सकता है इससे पहले आपका नंबर कोई और इस्तेमाल कर रहा हो और उसने ट्रूकॉलर पर अपना डेटाबेस स्टोर किया हो।

ट्रूकॉलर को दुनियाभर में करोड़ो लोग इस्तेमाल करते हैं। और आपने भी शायद इसका इस्तेमाल किया ही होगा। अगर नहीं किया है तो हम आपको इस बारे में जानकारी देते हैं। जब भी कोई अनजान नंबर से आपको फोन करता है तो ट्रूकॉलर ऐप आपको उस यूज़र की पहचान बता देता है। ट्रूकॉलर सभी यूज़र के स्मार्टफोन के एड्रेस बुक के जरिए कॉन्टेक्ट डिटेल तैयार करता है। हो सकता है कि आपने इस ऐप को कभी इस्तेमाल ना किया हो लेकिन फिर भी आपका नंबर व नाम ट्रूकॉलर के डेटाबेस में मौज़ूद हो। क्योंकि हो सकता है इससे पहले आपका नंबर कोई और इस्तेमाल कर रहा हो और उसने ट्रूकॉलर पर अपना डेटाबेस स्टोर किया हो।

यह भी पढ़ें 👉  फूलदेई 2026: 15 मार्च को खिलेगी खुशियों की क्यारी; जानें क्या है इस 'लोक पर्व' का महत्व और परंपरा

आईफोन, एंड्रॉयड या विंडोज मोबाइल पर आप इस तरह से अपने ट्रूकॉलर अकाउंट को डीएक्टिवेट कर सकते हैं।

Truecaller अकाउंट बंद करने के लिए यह करें

ट्रूकॉलर को एंड्रॉइड में कैसे करें डीएक्टिवेट

  • सबसे पहले आपको ट्रूकॉलर ऐप को खोलना होगा
  • इसके बाद ऊपर में बायें किनारे पर पीपुल आइकन पर टैप करें
  • इसके बाद सेटिंग्स में जाएं
  • इसके बाद आपको अबाउट में जाना होगा
  • वहां आपको डीएक्टिवेट अकाउंट मिलेगा, जहां इसे आप डीएक्टिवेट कर सकते हैं

ट्रूकॉलर को आईफोन में कैसे करें डीएक्टिवेट

  • सबसे पहले आपको ट्रूकॉलर ऐप को खोलना होगा
  • इसके बाद टॉप में दायीं तरफ बने गियर आइकन पर टैप करें
  • इसके बाद आप अबाउट ट्रूकॉलर पर जाएं
  • इस ऑप्शन में आपको सबसे नीचे ट्रूकॉलर को डीएक्टिवेट करने का ऑप्शन मिलेगा
  • इस पर क्लिक करके आप अपना एकाउंट यहां से डीएक्टिवेट कर सकते हैं
  • ट्रूकॉलर से कैसे हटाएं अपना नंबर
यह भी पढ़ें 👉  फूलदेई 2026: 15 मार्च को खिलेगी खुशियों की क्यारी; जानें क्या है इस 'लोक पर्व' का महत्व और परंपरा

सबसे पहले आपको ट्रूकॉलर के अनलिस्ट पेज पर जाना होगा

  • देश कोड के साथ अपना नंबर डालें, जैसे +911100404040
  • इसके बाद अनलिस्ट करने के लिए विकल्प चुनकर कारण बताएं
  • इसके बाद वेरफिकेशन कैप्चा को फिल करें
  • इसके बाद आपको अनलिस्ट पर क्लिक करना होगा
  • ऐसा करने के बाद ट्रूकॉलर 24 घंटे बाद आपका नंबर वहां से हटा देगा