थाने पहुंचा पति पुलिस से बोला- मेरी पत्नी दूसरे को आ गई है पसंद, वो शादी करना चाहता है

खबर शेयर करें -

बिहार में प्यार और तकरार के अलग-अलग तरह के मामले सामने आते रहे हैं। ऐसी ही घटना फिर हुई है। एक पति ने थाने में पुलिस के सामने अजीब बयान दिया। उसने कहा कि मेरी पत्नी कुछ लोगों को पसंद आ गई है। वह उससे शादी करना चाहते हैं। इस लिए उसका अपहरण कर लिया है। पीड़ित की परेशानी सुन पुलिस भी सोच में पड़ गई। उसने एक नहीं पांच लोगों पर विवाह करने की नीयत से अपहरण का आरोप लगाया है। कहा है कि सात फेरे लेने की नीयत से ही मेरी पत्नी को वह लोग ले गए हैं। पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

दरअसल, थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी की नीयत से पत्नी को छिपाने का आरोप पति ने लगाया है। मामले में उसने थाने में आवेदन देकर गांव के ही पांच लोगों को आरोपित किया है। उसने आरोप लगाया है कि 25 अगस्त को वह बसंतपुर गया था, तभी गांव के पांच लोगों ने शादी की नीयत से उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर कहीं दिया। काफी खोजबीन करने के बावजूद उसका कहीं पता नहीं चल रहा है। घटना को लेकर पीड़ित ने थाने में आवेदन भी दिया है। उसका कहना है कि यह लोग पहले से भी उसकी पत्नी पर नजर रखते थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad