दिल्ली से बाइक चोरी कर नंबर प्लेट बदलकर काशीपुर में चला रहे बाइक चोर चढ़े पुलिस के हत्थे

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। एसओजी पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है टीम ने दो लोगों को चोरी की तीन मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है जो दिल्ली से बाइक चोरी कर उसकी नं. प्लेट बदलकर काशीपुर में चला रहे थे।

बता दें कि एसएसपी ऊधम सिंह नगर डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा चलाये जो रहे अपराधों की रोकथाम के अभियान के तहत काशीपुर एसओजी टीम द्वारा थाना काशीपुर क्षेत्रान्तर्गत गश्त करते हुऐ दो युवकों जामिन फैसद उर्फ अमन पुत्र फैसद मसूद उर्फ हकीम, निवासी गंगेबाबा रोड, काशीपुर तथा जुनैद पुत्र अब्दुल वहीद निवासी अल्ली खां, काशीपुर को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास फर्जी नम्बर प्लेट लगी 3 मोटरसाईकिलें बरामद की गयीं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: मुक्तेश्वर में तापमान सामान्य से 12°C अधिक; उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश-बर्फबारी के आसार

पूछताछ व तस्दीक पर उपरोक्त बरामद मोटरसाईकिलें दिल्ली के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी होना पाया गया। अभियुक्तगणों द्वारा आपराधिक षडयंत्र रच मोटरासाईकिलों को दिल्ली से चोरी कर उनकी मूल नम्बर प्लेटों को नष्ट कर उन पर छल करने के प्रयोजन से कूटरचित नम्बर प्लेट लगाकर उन्हें असली की तरह उपयोग कर धन उपार्जन हेतु खरीद फरोख्त की जा रही थी। दोनों युवकों के विरुद्ध कोतवाली काशीपुर में धारा 411/413/420/467/468/471/120बी आईपीसी व धारा 41/102 सीआरपीसी का अभियोग पंजीकृत करवाया गया है। बरामद मोटर साईकिल के सम्बन्ध में दिल्ली पुलिस को उचित माध्यम अवगत कराया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को 'एक समाज श्रेष्ठ समाज' संस्था ने किया सम्मानित; 'माँ दुर्गा' की प्रतिमा और अंगवस्त्र भेंट कर सराहा जज्बा

टीम में एसओजी प्रभारी ललित बिष्ट, दीपक कठैत, राजेश, विनय, दीवान आदि शामिल थे।