दुल्हन लेने जा रहा दूल्हा रास्ते में कार से उतरकर भागा, बाराती भी हो गए रफूचक्कर, जानिये कारण

खबर शेयर करें -

रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर में उस वक्त बारातियों में हड़कंप मच गया, जब रास्ते में अचानक कार से दूल्हे को भागते देखा. दरअसल, रामपुर में लड़की पक्ष वाले बारात का इंतजार कर रहे थे, मगर रास्ते में ही दूल्हा समेत बाराती गायब हो गए. जब खोज-खबर ली गई तब पता चला कि रास्ते में दूल्हे की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है और उस कार से एक मासूम की मौत हो गई. इसक बाद दुल्हन पक्ष के यहां कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

दरअसल, मामला बुधवार की दोपहर तहसील क्षेत्र के गांव रसूलपुर फरीदपुर का है, जहां इसरार सलमानी की बेटी की बारात तहसील क्षेत्र के गांव जालफ नगला से आई थी. जैसे ही दूल्हे की कार गांव में घुसी तभी उस कार की चपेट में सड़क पार करते वक्त एक पांच वर्षीय बच्चा आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद दूल्हा तुरंत गाड़ी से उतरकर भागा और एक घर में जाकर छुप गया. इस नजारे को देख बाराती भी तुरंत गाड़ियों से उतर इधर-उधर छिप गए.

गांव में एंटर करते ही तेज रफ्तार से आ रही दूल्हे की कार ने सड़क पार कर रहे बच्चे को टक्कर मार दी. इसके बाद डर के मारे दूल्हा कार से निकलकर किसी घर में छुप गया. गांव वालों ने काफी देर तक ढूंढा, तब जाकर सभी बाहर आए. इस घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

इधर दुल्हन पक्ष वाले बारात का इंतजार कर रहे थे क्योंकि समय अधिक हो गया था. जैसे ही लड़की के गांव वालों को इसकी जानकारी हुई, तुरंत मौके पर पहुंचकर समझौता करने आ गया. पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी की और आपसी सहमति से दोनों पक्षों में समझौता हो गया. इसके बाद निकाह की रस्में शुरू हुईं. हालांकि, कुछ समय तक लड़की के दरवाजे पर मातम वाला माहौल हो गया था और भोज-भात पर भी विराम लग गया था

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad