दोस्त को गर्लफ्रेंड संग रुकने के लिए दिया पार्टनर का रूम, अय्याशी करते देखा तो चले चाकू

खबर शेयर करें -

आगरा। किराए के फ्लैट में पार्टनर का कमरा युवक ने अपने दोस्त और उसकी गर्लफ्रेंड को रुकने के लिए दे दिया। देर रात पार्टनर फ्लैट पर आ गया। कमरे में युवक और युवती को रंगरेलियां मनाते देख विरोध किया।

बहस के बाद दोनों पार्टनर भिड़ गए। मारपीट के दौरान एक दूसरे पर चाकू से वार कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  मां बनी ‘शेरनी’, गुलदार के जबड़े से छीन लाई अपना लाल! दिल दहला देने वाली घटना के बाद दहशत का माहौल

प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के एक अपार्टमेंट के फ्लैट में युवकों में मारपीट की सूचना सोमवार रात को मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची थी। जानकारी में सामने आया कि फ्लैट दो युवकों ने साझेदारी में किराए पर लिया था।

नीरज शर्मा ने बताया, कि एक साथी सोमवार को बाहर गया था। उसकी अनुपस्थिति में दूसरे ने अपने एक दोस्त और उसकी गर्लफ्रेंड को दूसरे युवक के कमरे में रुकवा दिया। युवक के आने पर दोनों में झगड़ा हो गया था। घायल पक्ष की तरफ से मुकदमा दर्ज किया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पाबंदी के बावजूद मंगलवार को बड़े पतीले में बेचा जा रहा था नॉनवेज, निगम ने सिखाया सबक!

पुलिस ने महिला का नाम नहीं लिखा

जो युवक गर्लफ्रेंड लेकर गया था मारपीट में उसकी आंख पर चोट आई है। उसने अपने मित्र और उसके साथियों पर मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने मामले में महिला संबंधी प्रकरण को निकाल दिया है।