धूप से चलेगा एयर कंडीशनर, बिजली का बिल हो जाएगा जीरो, जानिए बाकी फीचर्स

खबर शेयर करें -

इस समय भारत में गर्मी अपने चरम पर पहुंच गयी है। गर्मी हर महीने कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ रही है, जिसके चलते कई जगहों पर हीट वेव जारी है। इसीलिए कई राज्यों में अलर्ट जारी किए गए हैं। गर्मी से राहत पाना मुश्किल होता जा रहा है। घर पर भी गर्मी से निजात पाना बहुत मुश्किल है। मगर एक चीज है जो आपको घर पर राहत दे सकती है। यह है एसी। मगर एसी महंगे होते हैं। ऊपर से लगा लो तो हर महीने बिल का बोझ जेब पर पड़ता है। मगर एक ऐसा भी ऐसी है, जिसे चलाने पर आप बिजली के बिल से बच सकते हैं।

एसी यूज करने पर सबसे बड़ा झटका हर महीने आने बिजली के बिल का ही होता है। वैसे तो बिजली का बिल इस बात पर निर्भर करता है कि आप उसे कितना यूज करते हैं। मगर सामान्य दिनों में दो हजार का बिजली का बिल एसी चलाने पर 7000 रु तक पहुंच सकत है। पर जिस ऑप्शन की हम बात करने जा रहे हैं वो है सोलर एसी। सोलर एसी से आपका बिलजी का बिल कम हो जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: देहरादून में नमी और धुंध का डेरा; चार पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश व बर्फबारी के आसार

धूप बचाएगी बिल

आप एसी चलाने पर बिजली का बिल कम करना चाहते हैं तो इस काम में गर्मी ही आपकी मदद कर सकती है। आपको धूप का इस्तेमाल ही करना होगा। अब बाजार में कई सोलर एसी आ गये हैं। ये एसी आप बिना बिजली के चला सकते हैं। पर ध्यान रहे कि आपको थोड़ी सोलर एसी खरीदने से पहले थोड़ी बहुत रिसर्च करनी होगी। आगे जानिए बाकी डिटेल।

ये है सोलर एसी

सोलर एसी किसी सामान्य एसी के जैसा ही होता है। मगर इसे बिजली के बजाय धूप से चलाया जा सकता है। सोलर पावर का मतलब है धूप, जो इस एसी को यूज करने में काम आएगी। सोलर एसी में सोलर पैनल होते हैं। सोलर पैनल से बिजली जनरेट होती है। यही बिजली आपके घर के सोलर एसी को चलाएगी। कन्वर्टिबल एयर कंडीशनर को सिर्फ बिजली से चलाया जा सकता है। पर सोलर को बहुत आराम से धूप से भी चलाया जा सकता है

यह भी पढ़ें 👉  फूलदेई 2026: 15 मार्च को खिलेगी खुशियों की क्यारी; जानें क्या है इस 'लोक पर्व' का महत्व और परंपरा

यदि आप एवरेज कैपेसिटी वाला सोलर एसी घर लाना चाहते हैं तो आपको करीब 1 लाख रु खर्च करने होंगे। वैसे तो 1 लाख रु बहुत अधिक हैं। क्योंकि सामान्य एसी आप 35-40 हजार रु में ला सकते हैं। मगर यदि लंबे समय में देखें तो आपको सोलर एसी काफी फायदा देगा। वो ऐसे कि आप इससे हर महीने कई हजार रु बिजली के बिल के बचाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  फूलदेई 2026: 15 मार्च को खिलेगी खुशियों की क्यारी; जानें क्या है इस 'लोक पर्व' का महत्व और परंपरा

कैसे काम करता है सोलर एसी

इन एसी को बिजली से नहीं बल्कि सोलर पावर यानी सौर ऊर्जा से चलाया जा सकता है। इन पर लगी खास प्लेट सूरज से ऊर्जा हासिल करती है, जिससे एसी चलता है और आपको कूलिंग का मजा। पर समस्या यही है कि इनकी कीमत सामान्य एसी के मुकाबले ज्यादा होती है। मगर यदि आप एक बार में मोटी रकम खर्च कर दें तो लंबे समय के लिए आराम मिल सकता है। खास कर बिजली पर आपको तगड़ी बचत होती रहेगी।

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad