पत्नी करती थी आए दिन झगड़ा और मारपीट, 1 महीने से 100 फीट ऊंचे पेड़ पर रह रहा बेचारा पति

खबर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शख्स अपनी पत्नी के डर से 1 महीने से 100 फीट ऊंचे ताड़ के पेड़ पर रह रहा है। जब भी गांव के लोग उसे समझाने जाते हैं तो वो पेड़ पर रखे ईंट-पत्थर से उनपर हमला बोल देता है और लोग भाग जाते हैं।

ताजा मामला जिले के थाना कोपागंज इलाके के बसारथपुर ग्राम सभा का है। बताया जा रहा है कि यहां एक शख्स एक महीने से अपने घर पर नहीं बल्कि 100 फीट ऊंचे पेड़ पर रह रहा है। वह धीरे से पेड़ पर से नीचे उतर कर ईंट पत्थर उठा कर अपने पास जमा कर लेता है। गांव वाले उसे समझाते हैं तो वह उन पर ईंट-पत्थर से हमला बोल देता है।

रामप्रवेश के पिता विशूनराम का कहना है कि राम प्रवेश अपनी पत्नी की वजह से पेड़ पर रहने को मजबूर है क्योंकि उसकी पत्नी रोज उसके साथ झगड़ा करती है और मारपीट करती है। राम प्रवेश अपनी पत्नी के इस रवैये से इतना परेशान हो गया कि वो एक महीने से पेड़ पर रह रहा है। घरवाले  पेड़ के पास ही ही खाना और पानी रस्सी से बांधकर लटका देते हैं जिसे वो ऊपर से खींच लेता है। गांव वालों का कहना है कि वो रात में किसी वक्त पेड़ से उतरता है और शौच इत्यादि करके वापस पेड़ पर चढ़ जाता है।

राम प्रवेश के पेड़ पर रहने की वजह से गांव के लोग नाराज हैं। उनका कहना है कि राम प्रवेश के पेड़ पर रहने से उनकी निजता पर असर पड़ रहा है क्योंकि वो पेड़ गांव के बीचो बीच है और सभी के घर का आंगन वहां से नजर आता है। गांव वालों ने पुलिस से भी राम प्रवेश की शिकायत की है, लेकिन पुलिस भी राम प्रवेश को पेड़ से नीचे उतारने में नाकाम रही और उसकी वीडियो बनाकर चली गई। वहीं, अब देखना ये है कि राम प्रवेश पेड़ पर नीचे उतरता है या नहीं?

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad