पत्नी को दीजिए हर महीने 45000 रुपए का गिफ्ट, जानिए इस सरकारी योजना के बारे में

खबर शेयर करें -

बहुत पहले टीवी पर एक एड आता था जिसमें अभिनेता कहता था, “जो करे बीबी से प्यार, वो प्रेस्टिज से कैसे करे इनकार”। लेकिन अब यह लाइन बदल गई है और कुछ इस तरह हो गई है कि “जो करे बीबी से प्यार, उसे आत्मनिर्भर बनाने से कैसे करे इनकार”। जी हां, यदि आप भी अपनी पत्नी से प्रेम करते हैं तो आपको उसे आत्मनिर्भर बनाने में मदद करनी चाहिए। ऐसा करने से जहां उसमें आत्मविश्वास आएगा वहीं आपके परिवार की आर्थिक स्थिति भी अच्छी हो पाएगी। आज हम आपको ऐसी ही एक सरकारी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी पत्नी को न केवल आत्मनिर्भर बनाएगी वरन उसके लिए 60 साल तक की उम्र की रेगुलर इनकम का भी जुगाड़ कर देगी।

क्या है यह योजना

सरकार ने इन दिनों महिलाओं की भलाई के लिए कई योजनाएं शुरू की हुई हैं, इनमें से नेशनल पेंशन योजना (Natoinal Pension Scheme) भी एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना में आपको एकमुश्त राशि का इन्वेस्टमेंट करना होता है जिसके बदले में आपको लगभग 10 गुणा तक रिटर्न मिलता है। इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आप केवल 1,000 रुपए देकर ही अपनी पत्नी के नाम से एनपीएस अकाउंट खोल सकते हैं। इस अकाउंट में आप अपनी सुविधा और मर्जी के अनुसार हर माह या वार्षिक आधार पर पैसा जमा करवा सकते हैं और लाभ उठा सकते हैं।

योजना के नियमानुसार इस सुविधा का लाभ 60 वर्ष की आयु तक उठाया जा सकता है। अर्थात् जब तक आपकी वाइफ की उम्र 60 वर्ष नहीं हो जाती, तब तक उन्हें इस योजना का लाभ मिलता रहेगा और उनके पास रेगुलर इनकम आती रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  फूलदेई 2026: 15 मार्च को खिलेगी खुशियों की क्यारी; जानें क्या है इस 'लोक पर्व' का महत्व और परंपरा

Natoinal Pension Scheme में इन्वेस्ट कर आप कमा सकते हैं 45000 रुपए महीने तक

एक्सपर्ट्स के अनुसार आप एनपीएस अकाउंट खोलकर उसमें अपनी पत्नी के नाम से पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं। यदि गणित के अनुसार देखें तो इसे कुछ इस तरह से समझा जा सकता है कि यदि आप अपनी पत्नी की उम्र 30 वर्ष होने पर उनके लिए एनपीएस अकाउंट खोलते हैं और उसमें हर महीने 5000 रुपए जमा करवाते हैं तो इस इन्वेस्टमेंट पर आपको 10 गुणा से ज्यादा रिटर्न मिलेगा। इस पूरी केल्कुलेशन को करने पर 60 वर्ष की उम्र तक उनके अकाउंट में एक करोड़ रुपए से अधिक की राशि जमा हो जाएगी। इसी राशि से उन्हें हर महीने 45000 रुपए की पेंशन मिलने लगेगी जो आजीवन मिलेगी और लगभग 45 लाख रुपए अलग से मिलेंगे। इस तरह यह कुल मिलाकर आपके लिए फायदे का सौदा है।

यह भी पढ़ें 👉  फूलदेई 2026: 15 मार्च को खिलेगी खुशियों की क्यारी; जानें क्या है इस 'लोक पर्व' का महत्व और परंपरा

कौन करता है इस फंड का संचालन

केन्द्र सरकार की इस योजना का मैनेजमेंट प्रोफेशनल फंड मैनेजर्स के द्वारा किया जाता है और ऐसी योजनाओं में इन्वेस्ट किए गए पूरे पैसे की जिम्मेदारी केन्द्र सरकार की होती है, यानि आपकी पैसा डूबता नहीं है बल्कि पूरी तरह सुरक्षित रहता है, हालांकि यदि कभी कुछ अनहोनी होती भी है तो भी आपकी मूल रकम आपको पूरी तरह से सुरक्षित मिल जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: देहरादून में नमी और धुंध का डेरा; चार पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश व बर्फबारी के आसार

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad