पत्नी 70 की, पति 75 का, बेटे को दिया जन्म:शादी के 54 साल बाद घर में आई खुशी

खबर शेयर करें -

राजस्थान के अलवर में सोमवार को 70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग दंपती के घर में किलकारी गूंजी। मां की उम्र 70 साल और पिता की उम्र 75 साल है। शादी के तकरीबन 54 साल गुजर गए, अब दोनों काे पहली संतान हुई है।इधर, आईवीएफ तकनीक से संतान कराने वाले डॉक्टर का दावा है कि राजस्थान में यह अनूठा मामला है, जब इतनी उम्र की महिला ने बेटे को जन्म दिया है। हालांकि इस तकनीक से देश-दुनिया में पहले भी कई बुजुर्ग दंपती 70-80 साल की उम्र में भी माता-पिता बन चुके हैं। दरअसल, बांग्लादेश के युद्ध में झुंझुनूं के नुहनिया गांव के पूर्व सैनिक गोपीचंद को पैर में गोली लगी थी। दोनों को संतान नहीं थी। गोपीचंद ने का कहना है कि पहली संतान की खुशी कैसे जाहिर करें, समझ नहीं पा रहे हैं।

गोपीचंद का कहना है, ‘अब वे भी दुनिया में सबके बराबर हो गए। अब कुनबा भी आगे बढ़ सकेगा। चंद्रवती की आंखों से तो बार-बार खुशी के आंसू निकल आते हैं।’ IVF (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन ) एक्सपर्ट डॉ. पंकज गुप्ता कहते हैं- देशभर में इस उम्र में बच्चे पैदा होने के गिने-चुने ही केस हैं। राजस्थान का शायद यह पहला केस है। जब 75 साल के पुरुष व 70 साल की महिला को संतान प्राप्ति हुई है। गोपीचंद ने बताया कि वे अपने पिता नैनू सिंह के इकलौते बेटे हैं। बच्चे का वजन करीब पौने 3 किलो है।

पूर्व सैनिक की पत्नी है चंद्रावती , 54 साल बाद घर में आई खुशी

चंद्रावती के पति गोपी सिंह एक रिटायर्ड फौजी हैं, जिनको फौज से रिटायर आए हुए 40 साल हो चुके हैं। गोपी सिंह ने बांग्लादेश के युद्ध में गोली भी खाई है और आज उनके घर में चिराग जला है और घर खुशियों की सौगात आई है। गोपीचंद के घर के 54 साल बाद बेटा होने की खुशी ने घर मे रौनक ला दी है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad