परिवार के किसी भी मेंबर के हैं 1 से अधिक बैंक अकाउंट तो जरूर पढ़ें ये खबर, जानें कितना है नुकसान

खबर शेयर करें -

अब अकाउंट खुलवाना और भी आसान हो गया है जिसके चलते लोग घर बैठे बैठे भी अकाउंट खुलवा लेते है. आप ऑनलाइन भी अकाउंट खुलवा सकते हैं और बैंक में जाकर भी. इसी को देख लोग एक से ज्यादा अकाउंट खुलवा लेते है. पर क्या आप जानते हैं इससे आपको फायदा होगा या नुकसान? तो आज हम आपके लिए यही जानकारी लाए है इस खबर को पूरा पढ़े.

यदि आप लोन, पीएफ या म्यूचुअल फंड लेने का सोच रहे है, या फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए अलग-अलग खातों में अकाउंट खुलवाना चाहते है. तो जानिए आप इन्हे कैसे बैलेंस कर सकते है.

विभिन्न ऑफर का लाभ लें

बैंकों को अपने कस्टमर बढ़ाने होते हैं जिसके चलते वह कई तरह के ऑफर निकालते है, जैसे कि ब्याज दरों, डेबिट कार्ड, बीमा,बैंक लॉकर लोन समेत कई चीजो का ऑफर उपलब्ध कराते है.यही देख आप अलग-अलग बैंकों में खाता खुलवा कर इसका लाभ उठा सकते है.एक से ज्यादा अकाउंट होने से ट्रेन या फ्लाइट की टिकट कराने में आसानी होती है.

यह भी पढ़ें 👉  फूलदेई 2026: 15 मार्च को खिलेगी खुशियों की क्यारी; जानें क्या है इस 'लोक पर्व' का महत्व और परंपरा

ज्यादा बीमा कवर मिलेगा

RBI की गाइडलाइंस के तहत जमा धनराशि होने पर केवल 5 लाख रुपए तक का ही बीमा प्राप्त होगा. मतलब अगर बैंक कंगाल हो जाता है तो आपको सिर्फ ₹500000 ही वापस मिलेंगे. चाहें आपके अकाउंट में ज्यादा पैसा ही क्यों ना हो, इसीलिए आप बीमा करा कर अपने पैसे को सिक्योर कर सकते है.

बैंक का डेबिट कार्ड

एक से ज्यादा बैंक में अकाउंट खोलने का फायदा यह भी है, क्या आपको उन बैंकों का डेबिट कार्ड मिल जाता है.जिससे आप कभी भी बैंक एटीएम से पैसे निकाल सकते है.साथ ही ट्रांजैक्शन चार्ज का भी कोई लेना देना नहीं होता.

एक से ज्यादा अकाउंट खुलवाने पर फायदे ही नहीं नुकसान भी उतना ही है. सोच समझ कर अकाउंट खुलवाए.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: देहरादून में नमी और धुंध का डेरा; चार पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश व बर्फबारी के आसार

धोखाधड़ी

यदि एक से ज्यादा अकाउंट को सही तरीके से मेंटेन नहीं कर पाए. तो कई निष्क्रिय पड़े रहते है. ऐसे में खाताधारक का पैन कार्ड या कोई आईडी चुरा कर धोखाधड़ी भी कर सकता है.

ITR भरने में परेशानी

अकाउंट में अगर कोई व्यक्ति ज्यादा पैसे रखता है तो उसको अपने आईटीआर भरना होता है. और जानकारी देनी होती है.ऐसे में हर खाते की डिटेल याद रखना मुश्किल है.और अपने सभी अकाउंट को अपडेट कराना भी मुश्किल है. ऐसे में आईटी रिटर्न की डिटेल में गड़बड़ी हो जाती है.

यह भी पढ़ें 👉  फूलदेई 2026: 15 मार्च को खिलेगी खुशियों की क्यारी; जानें क्या है इस 'लोक पर्व' का महत्व और परंपरा

चार्ज चुकाना

अकाउंट में खाता खोलने पर मिनिमम बैलेंस डाले रखना होता है. SMS चार्ज, ATM चार्ज चेक बुक फीस ऐसे कई चार्ज चुकाने होते है.यदि आप ज्यादा अकाउंट खुलवते है, तो आपका हर साल का खर्चा बढ़ जाता है.

पासवर्ड

एक से ज्यादा अकाउंट खुलवा कर डेबिट कार्ड के पासवर्ड को याद रखना मुश्किल है.कई लोग यूजर आईडी और पासवर्ड भूल जाते है.और उन्हे कई परेशानियां उठानी पड़ती है.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad