परेशान हैं फोन की धीमी इंटरनेट स्पीड से तो अपनाएं ये ट्रिक्स, चुटकियों में बढ़ जाएगी स्पीड

खबर शेयर करें -

भारत में इंटरनेट को आए हुए 25 साल हो चुके हैं। भारत में पहली बार 15 अगस्त 1995 को विदेश संचार लिमिटेड VSNL द्वारा इंटरनेट सेवा की शुरूआत हुई थी। सबसे पहले इंटरनेट का आम इस्तेमाल कोलकाता में किया गया था। इंटरनेट की शुरुआत में लोग पहले सिर्फ कंप्यूटर के जरिए इंटरनेट से जुड़ पाते थें, लेकिन आज के टाइम में इंटरनेट हमारी दिनचर्या का एक अहम हिस्सा बन चुका है और इससे देश में भारी मात्रा में रोजगार भी मिल रहे है। वहीं, कोरोना काल में बच्चों की पढ़ाई भी इंटरनेट के जरिये ही चल रही है। इंटरनेट के माध्यम से लोग घर बैठे ट्रेन, बस और फ्लाइट की बुकिंग भी कर पा रहे हैं। कुल मिलाकर देखें तो इंटरनेट ने हमारे जीवन को काफी आसान बना दिया है।

लेकिन आज हम इंटरनेट पर इतना डिपेंड हो गए है कि जरा सा इंटरनेट का स्पीड स्लो हो जाये तो हम परेशान  होने लगते हैं। इसलिए स्लो इंटरनेट आज के वक्त में एक बड़ी समस्या बन गई है। अगर आपके फोन में स्लो Internet आ रहा है, तो बहुत से ऐसे काम है, जो हम कर नहीं पाते हैं। जैसा की हमें किसी को वॉट्सएप पर मेसेज भेजना हो, You Tube पर वीडियो देखना हो या इंस्टाग्राम पर Reels देखना हो। लेकिन आज हमारे पास इस समस्या का समाधान है जिससे आपकी परेशानी दूर हो जाएगी। इसके लिए आपको हमारे द्वारा बताये गए कुछ स्टेप को फोलो करना होगा।

स्टेप-1: सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन के सेटिंग ऑप्शन में जाना होगा।

स्टेप-2: इसके बाद वहां पर आपको मोबाइल नेटवर्क के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

स्टेप-3: फिर अपने नेटवर प्रोवाइडर पर जाए वहां Network के ऑप्शन पर टैप करें।

स्टेप-4: अब Select Automatically पर क्लिक करना होगा और इसे टर्न ऑफ करना होगा।

स्टेप-5: ऐसा करने के बाद आपको मैन्युअली अपना नेटवर्क प्रोवाइडर खोजना होगा।

इन सब स्टेप को फोलो करने के बाद अपने फोन को रिस्टाट करें और उसके बाद आपके फोन का Internet Speed  बूस्ट अप हो जाएगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad