प्रेमिका बोली मुुझे भगाकर शादी कर लो, प्रेमी ने कहा-पैसे का इंतजाम तो कर लूं, फिल्‍मी है ये कहानी

खबर शेयर करें -

मैं तेरे प्‍यार में क्‍या-क्‍या न बना…. कुछ ऐसा ही वाकया नालंदा में सामने आया। कहानी पूरी तरह फिल्‍मी है। सिनेमाई कहानी से प्रभावित होकर युवक-युवती क्‍या-क्‍या नहीं कर जाते। ऐसा हुआ है नालंदा के हरनौत में। यहां प्रेम‍िका को पाने के चक्‍कर में युवक चोर बन गया। लेकिन वह प्रेमिका को पा तो नहीं सका, उल्‍टा सलाखों के पीछे पहुंच गया। खुद तो गया ही, एक और को साथ ले गया। मामला हरनौत थाने के गोखुलपुर ओपी क्षेत्र का है। आरोपित युवक गोखुलपुर ओपी के भथियार गांव का बादल कुमार है। उसने चोरी की बाइक बिहार थाने के महानंदपुर गांव निवासी राहुल कुमार को बेची थी।

यह भी पढ़ें 👉  'ऑपरेशन स्माइल' ने बिखेरी मुस्कान; 8 साल पहले पिता की डांट से भागे बेटे को एएचटीयू ने मां से मिलाया

प्रेमिका ने कहा-भाग कर शादी करते हैं 

थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि पूछताछ में आरोपित युवक बादल कुमार ने बताया है कि प्रेमिका को पाने के लिए उसने बाइक चोरी की। उसने बताया कि उसका प्रेम प्रसंग एक युवती से चल रहा था। उसकी प्रेमिका हरनौत में रहकर पढ़ती थी। उसी गांव में रहकर वह भी रहता था। दोनों में मुलाकातें हुईं तो प्रेम भी हो गया। इंटरमीडिएट में जाने के बाद दोनों अलग-अलग स्कूल में पढ़ने लगे। बावजूद मिलते रहते थे। बताया कि लड़की के स्‍वजनाें को शायद प्रेम प्रसंग का पता लग गया। तब उसे एक रिश्‍तेदार के यहां रख जाए। प्रेमिका ने कहा कि चलो भाग कर शादी कर लेते हैं। बादल ने बताया कि उसके लिए मेरे पास पैसे नहीं थे। इसीलिए बाइक चोरी की। उसे बेचकर पैसे जुटाए। दो साल पहले भी बाइक चोरी की थी तब भी पकड़ा गया था।

यह भी पढ़ें 👉  'ऑपरेशन स्माइल' ने बिखेरी मुस्कान; 8 साल पहले पिता की डांट से भागे बेटे को एएचटीयू ने मां से मिलाया

पैसे जुटाने के लिए बेची चोरी की बाइक 

बादल ने बताया कि प्रेमिका से बात तय होने के बाद उसने बाइक चोरी की योजना बनाई। हरनौत बाजार के श्रीराम जानकी मंदिर के निकट खड़ी एक बाइक उसने उड़ा ली। उस बाइक को उसने 87 सौ रुपये में राहुल कुमार के हाथों बेच दी। लेकिन बादल की चोरी करते समय की तस्‍वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई थी। नतीजा हुआ कि वह पकड़ा गया। पुलिस ने चोरी की बाइक खरीदने वाले राहुल कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।