प्रेमी युगल को एकांत में देखकर चौंक गए लोग, पकड़ा तो सामने आई यह सच्‍चाई

खबर शेयर करें -

छपरा-बलिया रेलखंड के मांझी रेलपुल पर बुधवार को एक युवक-युवती को देख स्‍थानीय लोगों को आशंका हुई। उनलोगों ने दोनों को पकड़ा तो उनका शक सही साबित हुआ। दोनों आत्‍महत्‍या करने की नीयत से रेलपुल पर किसी ट्रेन के आने का इंतजार कर रहे थे। ग्रामीणों के पकड़े जाने पर भी वे जान देने पर आमादा थे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई। उनके स्‍वजनों को भी सूचना दी गई। प्रेमी जोड़ा दाउदपुर थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़ें 👉  'ऑपरेशन स्माइल' ने बिखेरी मुस्कान; 8 साल पहले पिता की डांट से भागे बेटे को एएचटीयू ने मां से मिलाया

रेल पुल पर खड़े थे प्रेमी युगल 

जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम एक प्रेमी युगल मांझी रेल पुल पर खड़ा था। इसी बीच रामघाट पर मौजूद लोगों की नजर उनपर पड़ी। रेल पुल के पाया नंबर एक पर इस तरह खड़ा देख लोगों को उनपर शक हुआ। क्‍योंकि वहां खड़े होने का मतलब ही खतरनाक था। लोगों ने जबरन दोनेां को कब्‍जे में किया। पूछताछ में पता चला कि दोनों दाउदपुर थाना क्षेत्र के बंगरा गांव के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  'ऑपरेशन स्माइल' ने बिखेरी मुस्कान; 8 साल पहले पिता की डांट से भागे बेटे को एएचटीयू ने मां से मिलाया

वे लोगों से छोड़ने की जिद कर रहे थे। इसी बीच पुलिस को सूचना दी गई। मांझी पुलिस दोनों को पकड़ कर थाने ले गई। उनके स्‍वजनों को भी सूचित किया। हालांकि बाद में दोनों ने कहा कि वे दोनों जान देने की नीयत से नहीं बल्कि ऐसे ही घूमने के लिए आए थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों को उनके स्‍वजनों के हवाले कर दिया।