बाघों वाले जंगल से होकर, 1 घंटे घड़ियालों के बीच तैरी बांग्लादेशी महिला: भारत में घुस प्रेमी से रचाई शादी, 3 दिन बाद गिरफ्तार
22 साल की बांग्लादेशी महिला सीमा की परवाह किए बिना केवल तैर कर भारत आई है। पूछताछ में उसने कहा है कि वो भारत अपने प्रेमी से शादी करने आई है। उसने बताया कि इस सफर में उसने सुंदरबन के घने जंगलों को पार किया और एक घंटा लगातार नदी में तैरकर अपने प्रेमी से मिलने भारत पहुँची।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, महिला की पहचान कृष्णा मंडल के तौर पर हुई है। वह बताती है कि उसे भारत में रहने वाले अभिक मंडल नाम के लड़के से प्यार था। उसकी मुलाकात अभिक से फेसबुक पर हुई और दोनों को प्यार हो गया। कृष्णा के पास पासपोर्ट नहीं था इसलिए वह अवैध रूप से सीमा में घुसी।
कृष्णा पहले सुंदरबन में घुसी जो बंगाल टाइगर्स के लिए जाना जाता है। इसके बाद वह करीब एक घंटे ऐसी नदी में तैरी जिसमें खतरनाक घड़ियाल होते है और इस तरह वह अपने प्रेमी के पास भारत आई।

बताया जा रहा है कि इसके बाद कृष्णा और अभिक ने कोलकाता के कालीघाट मंदिर में शादी की। लेकिन सोमवार को पुलिस ने अवैध ढंग से देश में घुसने के लिए उसे गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों का कहना है कि अब कृष्णा को बांग्लादेश हाई कमीशन को हैंडओवर किया जाएगा।
बता दें कि इससे पहले बांग्लादेश युवक नदी तैरकर सीमा में घुसा था और पूछताछ में उसने जवाब दिया था कि भारत में चॉकलेट लेने आया है। हालाँकि इमाम हुसैन नाम के उस युवक की सच्चाई पता लगाने के लिए उसे स्थानीय पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया था। इसके बाद वह कोर्ट में पेश हुआ और पूछताछ के लिए उसे 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें


