बिंदुखत्ता की भावना ने त्रिपुरा में आयोजित 68 वीं राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में मचाया धमाल, जीता रजत पदक

खबर शेयर करें -

त्रिपुरा : उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के ग्राम बिंदुखत्ता, पूर्वी घोड़ानाला निवासी भावना जोशी ने त्रिपुरा में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय विद्यालय अंडर-17 जूडो चैंपियनशिप में 48 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक हासिल कर उत्तराखंड व क्षेत्र का नाम रोशन किया। पूर्वी घोड़ानाला निवासी व्यवसाई भुवन जोशी की पुत्री भावना जोशी वर्तमान में मध्य प्रदेश के साईं स्पोर्ट कालेज में जूडो का प्रशिक्षण ले रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड STF और WCCB दिल्ली की संयुक्त टीम ने दो भालू की पित्त के साथ नेपाली नागरिक को किया गिरफ्तार

त्रिपुरा के एनएसआरसीसी जिम्नेजियम हॉल में आयोजित इस टूर्नामेंट के दूसरे दिन शुक्रवार को सभी की निगाहें भावना पर टिकी थीं। अंडर-48 किलोग्राम वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए, उन्होंने पहले ही मुकाबले से अपना दबदबा दिखाया। और उनका मुकाबला फाइनल तक कायम रहा। किंतु उदयपुर के विवेकानंद जूडो सेंटर की छात्रा से तानिया से काटे की टक्कर में हार गई। और उन्हें रजत पदक से संतुष्ट रहना पड़ा। जबकि दिल्ली की जीविका टोकस को कांस्य पदक मिला। भावना की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एलटी के 1300 पदों पर रिजल्ट जारी, चयनित अभ्यर्थियों की जल्द होगी तैनाती

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर : घास लेने गई युवती पर गुलदार ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल