बिना नेटवर्क भी कर सकते हैं किसी को भी कॉल, बस करना होगा ये छोटा सा काम

खबर शेयर करें -

ये तो आप जानते ही होंगे कि फोन पर अगर बात करनी हो तो सिम या नेटवर्क होना जरूरी होता है। हालांकि, अगर आप से कहा जाए कि मोबाइल नेटवर्क न होने पर आप किसी से भी कॉल पर बात कर सकते हैं तो? शायद इस पर आपको यकीन न हो लेकिन ये सच है कि आप बिना नेटवर्क के भी फोन कॉल्स कर सकते हैं। दरअसल, स्मार्टफोन में एक खास तरह का फीचर है जिससे बिना नेटवर्क के भी कॉलिंग की जा सकती है। आइए आपको उस फीचर के बारे में बताते हैं।

स्मार्टफोन में मौजूद है ये खास फीचर 

अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो अपने फोन की सेटिंग में जाकर बिना नेटवर्क के कॉलिंग वाले खास फीचर का आप भी लाभ उठा सकते हैं। इस फीचर का नाम वाईफाई कॉलिंग (WiFi Calling) है। ज्यादातर स्मार्टफोन में ये WiFi Calling का फीचर मौजूद होता है, जिसे ऑन कर किसी से भी फोन में नेटवर्क न होने पर भी बात की जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: देहरादून में नमी और धुंध का डेरा; चार पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश व बर्फबारी के आसार

WiFi Calling के लिए ये है जरूरी 

WiFi Calling फीचर का लाभ उठाने के लिए आपका WiFi एयरिया में होना जरूरी होता है। इसके अलावा वाईफाई से फोन कनेक्ट भी होना चाहिए। ऐसे में आप फोन में नेटवर्क न होने पर भी कॉल कर सकते हैं। ये फीचर वाईफाई नेटवर्क को सपोर्ट कर कॉलिंग का लाभ देता है।

यह भी पढ़ें 👉  फूलदेई 2026: 15 मार्च को खिलेगी खुशियों की क्यारी; जानें क्या है इस 'लोक पर्व' का महत्व और परंपरा

एंड्रॉयड फोन में ऐसे ऑन करें सेटिंग 

अगर आप एंड्रॉयड यूजर हैं और वाईफाई कॉलिंग फीचर का लाभ उठाना चाहते हैं तो इसके लिए सेटिंग में जाना होगा। फोन की सेटिंग में जाकर वाईफाई ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां आपको वाईफाई कॉलिंग का विकल्प मिलेगा, उसे ऑन कर लें। इसके बाद आप किसी से भी फोन पर बात कर सकते हैं। फोन में नेटवर्क न होने पर भी इस फीचर से कॉलिंग हो सकती है।

आईफोन में यहां से ऑन करें सेटिंग 

अगर आप आईफोन यूजर्स हैं तो अपने फोन की सेटिंग में जाकर वाईफाई फीचर को ऑन कर सकते हैं। इसके लिए सेटिंग पर क्लिक करें। अब मोबाइल डेटा पर क्लिक करें। यहां कई ऑप्शन होंगे, जिनमें नीचे के ओर स्क्रॉल करने पर वाईफाई कॉलिंग का ऑप्शन नजर आ जाएगा। इस पर क्लिक करने के बाद वाईफाई कॉलिंग ऑन डिस आईफोन पर क्लिक करें। इसके बाद वाईफाई नेटवर्क में रहकर आप किसी से भी कॉल पर बात कर सकते हैं।