बेहद कम कीमत का ये डिवाइस खुद बनाएगा बिजली, बिजली और इन्वर्टर की नहीं पड़ेगी जरुरत
अगर किसी से यह कहा जाए कि लैपटॉप या टीवी बिना लाइट के चल सकता है तो क्या कोई मानेगा? बिल्कुल नहीं. क्योंकि ऐसा पॉसिबल ही नहीं कि टीवी या हमारा लैपटॉप बिना चार्जिंग के चल जाए. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे डिवाइस के बारे में बताने जा रहे हैं जो बिना बिजली के यूज़ किया आराम से चल सकती है.

जी हां हम सोलर पावर जनरेटर की बात कर रहे हैं. जो किफायती होने के साथ बड़ा काम का है. इसकी कीमत इतनी कम है कि आप आराम से एक मिड रेंज वाला फ़ोन खरीद सकते हैं. और सबसे मज़े की बात यह है कि यह साइज में इतना छोटा है कि इसे कहीं भी लेकर आया जा सकता है. अगर बात करें इस छोटे पावर जनरेटर की तो इसकी बैटरी काफी दमदार है.इसमें 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है. यह जनरेटर इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट को पावर देने का काम करती है.
आपको बता दें की इसकी बैटरी इतनी पावरफुल होती है जो आईफोन को 1 दिन में 25 बार चार्ज करने का दम रखती है. छोटे जनरेटर का इस्तेमाल अपनी जरूरत के हिसाब से किया जाता है यह मल्टीफंक्शनल आउट देता है. जनरेटर की कीमत ₹16000 जी आपको एमआई ऑप्शन पर भी मिल जायेगी. इसमें हर महीने 1000 रुपए की किस्त भरकर आप इसे EMI पर खरीद सकते हैं. सोलर पावर जनरेटर को आप को चार्ज करने के लिए बिजली की जरूरत नहीं पड़ेगी. क्योंकि इसे धूप में रखकर चार्ज कर सकते है. इस जनरेटर में एलइडी लाइट भी दी गई है जो 2 वाट की है जिसका यूज़ अंधेरे में किया जा सकता है.


