बेहद कम कीमत में लॉन्च हुई Royal Enfield की 411cc बाइक, आवाज में हेलीकॉप्टर और लुक में धांसू

खबर शेयर करें -

रॉयल एनफील्ड ने बेहद कम कीमत की अपनी एक धांसू बाइक लॉन्च की है। यह मोटरसाइकिल स्क्रैम 411 है। इस बाइक की कीमत भी ₹2.03 लाख रूपए से लेकर 2.08 लाख रूपए रखी है। रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 411 बाइक Himalayan का ही अपडेटेड और सस्ता वर्जन है। Royal Enfield Scram 411 बाइक Yezdi Scrambler और Honda CB350RS बाइक को बिक्री में टक्कर देगी।

डिजाइन और लुक की बात करें तो राउंडिश ओल्ड-स्कूल हेडलैंप भी इसमें दिया गया है। डिजिटल सर्कुलर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को रखने के साथ ही आरामदायक सीट दी गई है। इस बाइक में एर्गोनोमिक डिज़ाइन, एलईडी टेललाइट दिए गए हैं। स्क्रैम 411 को रॉयल एनफील्ड की ही हिमालयन से किफायती बनाया गया है। इस बाइक में नए इंस्ट्रूमेंट कंसोल, छोटे फ्रंट व्हील और बेसिक बॉडी पैनल लगाया गया है। इस बाइक को ब्लू, ग्रेफाइट रेड, व्हाइट, सिल्वर, ब्लैक और येलो सहित कई कलर वेरिएंट में उतारा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  फूलदेई 2026: 15 मार्च को खिलेगी खुशियों की क्यारी; जानें क्या है इस 'लोक पर्व' का महत्व और परंपरा

Royal Enfield Scram 411 Features

फीचर्स की बात करें तो इसमें मल्टी-पर्पज19 इंच के शानदार अलॉय फ्रंट व्हील दिए गए हैं। रियर व्हील की बात करें तो इसमें यह 17 इंच के दिए गए हैं। छोटे फ्रंट व्हील के चलते यह बाइक स्क्रैम पिछली बाइक हिमालयन के मुकाबले 1,455 मिमी का थोड़ा छोटा व्हीलबेस है। इस बाइक में बुलेट की हिमालयन वाला ही इंजन 411cc सिंगल-सिलेंडर दिया गया है। पावर और टॉर्क मामले में यह इंजन 24.3bhp की पावर और 32Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से कनेक्ट किया है। कंपनी ने इस बाइक में इंजन को स्क्रैम के यूनीक कैरेक्टर के अकॉर्डिंग ट्यून किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  फूलदेई 2026: 15 मार्च को खिलेगी खुशियों की क्यारी; जानें क्या है इस 'लोक पर्व' का महत्व और परंपरा

ग्राउंड क्लीयरेंस को 200 मिमी तक कम किया गया है। सीट हाइट 795mm रखी है, जो कद में छोटे लोगों के लिए भी उपयुक्त है। इसमें 190 मिमी का फ्रंट ट्रैवलिंग सस्पेंशन और 180 मिमी का रियर ट्रैवलिंग सस्पेंशन दिया गया है। बाइक में ट्रिपर नेविगेशन सिस्टम भी दिया गया है।