
देहरादून: ग्रामीण की संपत्ति हड़पने के मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के औरेया के एसडीएम समेत पांच के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
प्राप्त समाचार के अनुसार उत्तर प्रदेश के औरेया में तैनात उपजिलाधिकारी राशिद अली देहरादून में तहसीलदार रहते हुए ग्रामीण की संपत्ति हड़पने का प्रयास किया था । पीड़ित व्यक्ति सर्कुलर रोड निवासी शरत सिंधवानी द्वारा कई सालों से शासन प्रशासन के सामने कार्यवाही की मांग की जा रही थी। मामले में पुलिस ने देहरादून के डालनवाला पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई थी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की। ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। पीड़ित द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार अलग राज्य बनने की बाद उसके पूर्वजों ने देहरादून में एक मकान खरीद कर मालिक से सेल डीड रजिस्ट्री करवाई थी। प्रारंभ से ही उसके पूर्वज मकान का हाउस टैक्स भुगतान कर रहे हैं। लेकिन जब वहां अपनी भूमि को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज कराने गए तो तत्कालीन तहसीलदार राशिद अली व वर्तमान में औरैया के एसडीएम औरेया ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उनकी संपत्ति को जरीना बेगम नाम की महिला के नाम पर दर्ज कर दिया। पीड़ित व्यक्ति ने राजस्व विभाग के साथ ही पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से भी शिकायत की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने पुलिस महानिदेशक समेत अन्य अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। जिसके बाद पुलिस ने औरैया एसडीएम राशिद अली के अलावा जरीना बेगम, सुधीर अत्री, गौरव कुमार, उदय नारायण तिवारी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
ताजा खबर
- लालकुआं : नामकरण संस्कार से लौट रहे भाई-बहन सड़क हादसे का शिकार, भाई की मौत, बहन गंभीर
- बाघ के हमले में महिला की मौत से आक्रोश, वन विभाग कार्यालय की तालाबंदी की चेतावनी
- लालकुआं: आपदा से निपटने के लिए सेंचुरी पेपर मिल के 100 कर्मचारियों ने ली ‘कमांडो’ ट्रेनिंग; NDRF ने सिखाए बचाव के गुर
- हल्द्वानी से देहरादून तक गूंजी बिंदुखत्ता की मांग: गांधी पार्क में धरने पर बैठे हरीश रावत, कैबिनेट बैठक पर टिकी नजरें
- खेल-खेल में ‘खूनी संघर्ष’, 16 साल के किशोर ने डंडा मारकर 13 वर्षीय भानू की जान ली
- लालकुआं पुलिस का बड़ा एक्शन: 300 नशीले इंजेक्शन के साथ बनभूलपुरा का तस्कर गिरफ्तार; एक वारंटी भी दबोचा
- नाबालिग की आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले दो गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
- ऐतिहासिक फैसला: मां, भाई और गर्भवती भाभी के हत्यारे की फांसी बरकरार, कोर्ट ने कहा– “यह जघन्य अपराध है”
- आईजी अनंत कुमार ताकवाले की कार का एक्सीडेंट, सात मोड़ पर दूसरी कार ने मारी जोरदार टक्कर
- उत्तराखंड मौसम अपडेट: शुक्रवार से फिर बदलेगा मिजाज; तीन जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, मार्च में बढ़ेगी गर्मी


