मंडप में बेटी के फेरे लेते वक्त कुछ ऐसा बोली सास, नाराज दूल्हा वापस ले गया बरात, थाने पहुंची दुल्हन ने दर्ज कराई FIR

खबर शेयर करें -

मध्यप्रदेश के इंदौर में एक अजीबो-गरीब घटना घटी। मंडप पर सात फेरे ले रहा दूल्हा अचानक रूठ गया। उसने पंडित द्वारा दुल्हन के साथ बांधा गठजोड़ (गठबंधन) खोल कर एक तरफ बैठ गया। दुल्हन मनाने पहुंची तो कहा कि उसे दहेज चाहिए। थोड़ी ही देर बाद वह बगैर दुल्हन के बरात लेकर वापस चला गया। यह सब देख इसके तुरंत बाद दुल्हन थाने पहुंच गई और दूल्हे सहित सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। दुल्हन ने एफ नेआईआर में दहेज मांगने का आरोप लगाया है।

क्या है पूरा मामला-

मामला भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित मल्हार मैरिज गार्डन (पालदा) का है। शुभ सिटी आरटीओ रोड निवासी मोनिका मोरे का भाग्य लक्ष्मी नगर श्यामनगर निवासी प्रणय भालेवाड़िकर से रिश्ता तय हुआ था। प्रणय पीएफ कार्यालय में नौकरी करता है। दोनों का 3 मई को पालदा रोड स्थित मैरिज गार्डन में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। आरोप है कि सात फेरे लेते वक्त प्रणय ने दहेज में ज्यादा रुपये-जेवरातों की मांग की और मोनिका पर नाराज हो गया।

पूरा दहेज ना मिलने पर जताई नाराजगी

डिमांड किया गया दहेज पुरा न मिलने पर गुस्से में उसने दूल्हा-दुल्हन को बांधा गठजोड़ भी खोल दिया। बात इतनी बढ़ गई कि वह मोनिका को ले जाए बगैर ही चला गया। मामले में मोनिका भाई मनीष के साथ थाने पहुंची और सास हेमलता सहित दीपक गायकवाड़, परिणीता भालेवाडिकर,परितोष भालेवाड़िकर, हेमलता के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। उसका आरोप है कि शादी में लाखों रुपये खर्च किए थे। प्रणय ने दहेज के कारण शादी नहीं की।

वरमाला के वक्त स्टेज पर सास ने किया हंगामा

मोनिका ने बयानों में बताया कि सास हेमलता ने वरमाला के वक्त भी स्टेज पर दहेज की मांग की थी। वह जोर जोर से चिल्लाने लगी थी। रिश्तेदारों की मध्यस्थता से मामला सुलझ गया लेकिन हेमलता दहेज की जिद करने लगी। प्रणय ने भी कहा कि वह सरकारी नौकरी में है। उसे दहेज तो मिलना ही चाहिए। हालांकि उस वक्त जैसे-तैजे मामला शांत करवा दिया गया था। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad