महंगे पेट्रोल से चाहिए मुक्ति, तो खरीदें Hero Electric का स्कूटर, चेक करें प्राइस लिस्ट

खबर शेयर करें -

करीब 4 महीने के अंतर के बाद पिछले महीने दिल्ली सहित बाकी महानगरों में पेट्रोल के दाम बढ़ने शुरू हुए थे। इस बढ़ोतरी के दौर में पेट्रोल के दामों में करीब 10-11 रु का इजाफा हुआ। बहुत से लोग पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों से परेशान हो चुके हैं। आप भी ऐसे लोगों में हो सकते हैं। अहम बात यह है कि डीजल और सीएनजी भी महंगी हो रही है। यानी फ्यूल के ये कॉमन ऑप्शन बजट से बाहर जा रहे हैं। ऐसे में केवल एक ही विकल्प बचता है और वो है इलेक्ट्रिक वाहन। यदि आप कोई नया इलेक्ट्रिक दोपहिया यानी स्कूटर लेना चाहते हैं तो हीरो इलेक्ट्रिक सबसे बेहतर कंपनी रहेगी। ये देश की सबसे बड़ी दोपहिया इलेक्ट्रिक कंपनी है। जानते हैं इसके स्कूटरों के बारे में।

हीरो स्कूटर के पूरे लाइनअप में कुल 9 स्कूटर हैं। यहां हम आपको सभी के दाम बताएंगे। हीरो इलेक्ट्रिक वो कंपनी है, जिसके भारत में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन बिकते हैं। हीरो इलेक्ट्रिक इस समय कुल 9 स्कूटरों की बिक्री करती है। आगे जानिए सभी का रेट, रेंज, चार्जिंग टाइम और टॉप स्पीड।

हीरो इलेक्ट्रिक फ्लैश एलएक्स (वीआरएलए)
हीरो इलेक्ट्रिक फ्लैश एलएक्स (वीआरएलए) की कीमत 46640 रु है। इसकी रेंज (एक बार चार्ज होने पर अधिकतम सफर) 50 किमी है। 25 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार वाला यह स्कूटर 8 से 10 घंटे में चार्ज हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: देहरादून में नमी और धुंध का डेरा; चार पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश व बर्फबारी के आसार

हीरो इलेक्ट्रिक ऑप्टिमा एलएक्स (वीआरएलए)

हीरो इलेक्ट्रिक फ्लैश एलएक्स (वीआरएलए) की कीमत 51440 रु है। इसकी रेंज भी 50 किमी है। 25 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार वाला यह स्कूटर 8 से 10 घंटे में चार्ज हो सकता है।

हीरो इलेक्ट्रिक ऑप्टिमा एचएक्स – सिंगल बैटरी
हीरो इलेक्ट्रिक ऑप्टिमा एचएक्स – सिंगल बैटरी की कीमत 55580 रु है। इसकी रेंज 82 किमी है। 42 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार वाला यह स्कूटर केवल 4 से 5 घंटे में चार्ज हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  फूलदेई 2026: 15 मार्च को खिलेगी खुशियों की क्यारी; जानें क्या है इस 'लोक पर्व' का महत्व और परंपरा

हीरो इलेक्ट्रिक फ्लैश एलएक्स

हीरो इलेक्ट्रिक फ्लैश एलएक्स की कीमत 59540 रु है। इसकी रेंज 85 किमी है। 25 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार वाला यह स्कूटर 4 से 5 घंटे में चार्ज हो सकता है।

हीरो इलेक्ट्रिक ऑप्टिमा एचएक्स – डुअल बैटरी
हीरो इलेक्ट्रिक ऑप्टिमा एचएक्स – डुअल बैटरी की कीमत 65640 रु है। इसकी रेंज 122 किमी है। 42 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार वाला यह स्कूटर 4 से 5 घंटे में चार्ज हो सकता है।

हीरो इलेक्ट्रिक अटरिया एलएक्स

हीरो इलेक्ट्रिक अटरिया एलएक्स की कीमत 66640 रु है। इसकी रेंज 85 किमी है। 25 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार वाला यह स्कूटर 4 से 5 घंटे में चार्ज हो सकता है।

हीरो इलेक्ट्रिक ऑप्टिमा एलएक्स
हीरो इलेक्ट्रिक ऑप्टिमा एलएक्स की कीमत 67440 रु है। इसकी रेंज 85 किमी है। 25 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार वाला यह स्कूटर 4 से 5 घंटे में चार्ज हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: देहरादून में नमी और धुंध का डेरा; चार पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश व बर्फबारी के आसार

हीरो इलेक्ट्रिक एनवाईएक्स एचएक्स (डुअल बैटरी)

हीरो इलेक्ट्रिक एनवाईएक्स एचएक्स (डुअल बैटरी) की कीमत 67540 रु है। इसकी रेंज 165 किमी है। 42 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार वाला यह स्कूटर 4 से 5 घंटे में चार्ज हो सकता है।

हीरो इलेक्ट्रिक फोटॉन एचएक्स
हीरो इलेक्ट्रिक फोटॉन एचएक्स की कीमत 74240 रु है। इसकी रेंज 108 किमी है। 45 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार वाला यह स्कूटर 5 घंटे में चार्ज हो सकता है।

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad