मारूति ने उतारी नई गाड़ी, केवल 11000 रुपए में करवाएं बुक, ये हैं फीचर्स

खबर शेयर करें -

मारुति सुजुकी इस वर्ष कई नई गाड़ियां लॉन्च करने की योजना बना रही है। कंपनी अपनी पुरानी गाड़ियों जैसे Alto, Wagon-R और Baleno के भी नए मॉड्ल लॉन्च करेगी। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार Maruti Suzuki अपनी एंट्री-लेवल हैच नई आल्टो को लॉन्च करेगी। इसमें कई सारे बदलाव किए गए हैं। माना जा रहा है कि Maruti Alto का मुकाबला डैटसन रेडी-गो, रेनॉल्ड क्विड और मारुति की ही एस-प्रेसो जैसी गाड़ियों के साथ होने वाला है, जिसके चलते इसमें काफी सारे फीचर्स जोड़े गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: देहरादून में नमी और धुंध का डेरा; चार पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश व बर्फबारी के आसार

नई Maruti Alto में होंगे ये नए फीचर्स

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस वर्ष 2022 में Maruti Alto को 6 नए कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है और यह पहले के मॉडल की तुलना में ज्यादा बड़ी, ज्यादा स्पेसियम और ज्यादा मजबूत होगी। सबसे बड़ी बात अब इसमें कंफर्ट लेवल को भी इम्प्रुव करने पर काम किया गया है, जिसका सीधा प्रभाव बैठने वाले को अनुभव होगा।

Maruti Artiga की भी बुकिंग हुई शुरू

इनके साथ ही मारूति सुजुकी ने अपने नई गाड़ी Next-Gen Artiga की बुकिंग शुरू कर दी है। गाड़ी की बुकिंग के लिए सिर्फ 11,000 रुपए देने होंगे। इस गाड़ी में ग्राहकों को शानदार डिजाईन के साथ-साथ ज्यादा माइलेज भी मिलेगी। गाड़ी की सबसे बड़ी खासियत पैडल शिफ्टर्स के साथ 6-स्पीड़ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन है जो इसको ज्यादा पॉवर देता है।

यह भी पढ़ें 👉  फूलदेई 2026: 15 मार्च को खिलेगी खुशियों की क्यारी; जानें क्या है इस 'लोक पर्व' का महत्व और परंपरा

मारूति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के सीनियर एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक Artiga की 7,50,00 से अधिक यूनिट्स बिक चुकी हैं जो भारत के ऑटोमोबाइल मार्केट में एक बहुत बड़ा गेमचेंजर बन कर उभरी है। इसी वजह से नेक्स्ट-जेन Artiga को एक बार फिर से रिडिजाईन करते हुए नए फीचर्स के साथ लॉन्च किया जा रहा है जिसमें ग्राहकों को स्टाइल, स्पेस, सेफ्टी, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, कम्फर्ट सहित कई तरह के नए फीचर्स दिए जाएंगे।