राशिफल 24 सितंबर 2024, मंगलवार : पढ़ें अपना दैनिक राशिफल और जाने अपना आज का भविष्य, आज का राशिफल

खबर शेयर करें -

मेष दैनिक राशिफल: आज जीवनसाथी के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण कार्य को संपन्न कर सकते हैं। कारोबार में धनलाभ होगा। धर्म-कर्म के कार्यों में अधिक रुचि लेते हुए नजर आएंगे। वैवाहिक जीवन के मधुर रहने की संभावना है।

वृषभ दैनिक राशिफल: आज आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, किंतु सेहत में धन खर्च होने की संभावना है। कारोबार के लिए यात्रा लाभप्रद रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धैर्य शीलता बनाये रखने का प्रयास करें। शत्रुओं की चाल से आपको सतर्क रहना होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल: आज मन में यह दुविधा आगे की पढ़ाई को लेकर रहेगी। आपको यात्रा का लाभ मिलेगा। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा और आपका आत्म-विश्वास भी मजबूत रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का किसी पशोपेश में रहेगा।

कर्क दैनिक राशिफल: आज कार्यक्षेत्र किसी तरह की उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। आज आपके जीवन में खुशियां आएंगी। आपको अपनी माता जी की सेहत का ध्यान रखना होगा। रुके हुए कार्य चालू हो जाएंगे। कारोबार में मेहनत करने की आवश्यकता होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में प्री-मानसून वर्षा जारी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के लिए येलो अलर्ट

सिंह दैनिक राशिफल: कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। यात्रा पर जाने के योग हैं। आप अपने छोटे-भाई बहनों की मदद कर सकते हैं। खानपान के प्रति सचेत रहें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। फिजूल के कामों में खर्च अधिक होगा।

कन्या दैनिक राशिफल: आज आपको विवादों से दूर रहकर कार्य करना होगा। परिवार में किसी महिला के कारण धन प्राप्त होने की संभावना है। आप अपनी संवाद शैली के माध्यम से दूसरे लोगों को प्रभावित करेंगे।

तुला दैनिक राशिफल: आज आपका मन शांत रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। हालांकि कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। वैवाहिक जीवन में भी आपको सुखद परिणाम प्राप्त हो सकता है। परिवार की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में प्री-मानसून वर्षा जारी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के लिए येलो अलर्ट

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज आपके अंदर आत्म-विश्वास बना रहेगा, लेकिन संयम से काम लेना होगा। धन से जुड़े मामलों में सफलता नहीं मिलेगी, बल्कि हानि होने की संभावना है। किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स से मतभेद हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल: आज आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होने की संभावना है। लाभ प्राप्ति के प्रबल योग बनेंगे। यदि आपने किसी प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लिया है तो आज आपको खुशखबरी मिल सकती है।

मकर दैनिक राशिफल: आज नौकरी में तरक्की होगी। बॉस आपके काम से खुश होगा। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको कामकाज में किसी तरह की तकलीफ नहीं होगी। पिताजी से रिश्ते मजबूत होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में प्री-मानसून वर्षा जारी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के लिए येलो अलर्ट

कुंभ दैनिक राशिफल: आज मित्रों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। आय के साधनों में वृद्धि होने की संभावना है। अधिक काम के चलते आप थोड़ा थकान महसूस कर सकते हैं। तीर्थ स्थल पर घूमने का मन बनेगा।

मीन दैनिक राशिफल: आज आप जल्दबाजी में दिखाई देंगे। इससे आपके काम बिगड़ सकते हैं। धैर्य से काम लेना होगा। अचानक से आपके सामने कोई समस्या आ सकती है, लेकिन आप अपने बौद्धिक कौशल से उस समस्या को हराने में कामयाब होंगे।