शराब के नशे में मछली के बजाए पकड़ लिया अजगर, फिर जो हुआ देखें वीडियो में

खबर शेयर करें -

शराब के नशे में कई बार लोगों को ऐसी हरकत करते देखा जाता है. जिससे उनके परिवार वालों को शर्मिंदा होने पड़ जाता है. वहीं कई मौकों पर शराबी शख्स नशे में खुद के लिए ही मुसीबत खड़ी कर लेता है. आए दिन सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो देखे जाते हैं. जिनमें शराब के नशे में चूर लोगों को नाली के किनारे पड़े होने के साथ ही सड़कों पर सोते देखा जाता है.

फिलहाल इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे देख यूजर्स दंग रह गए हैं. वहीं कुछ शराबियों ने तो शराब को हाथ लगाने से तौबा कर ली है. वायरल हो रही वीडियो में एक शख्स को अजगर की पकड़ में फंसे देखा जा रहा है. बताया जा रहा है शख्स ने शराब के नशे में अजगर को छेड़ दिया, जिससे घबरा कर अजगर ने शख्स की गर्दन और सिर को ही अपना निशाना बना लिया.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: ईंधन की कीमतों में उछाल; प्रीमियम पेट्रोल ₹100 के पार, इंडस्ट्रियल डीजल ₹22 हुआ महंगा

 

नशे में अजगर को पकड़ा

वायरल हो रही वीडियो को सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है. बताया जा रहा है कि झारखंड के गढ़वा जिले में एक शख्स शराब के नशे में मछली पकड़ने नदी के किनारे पहुंच गया. जहां उसने नशे की हालत में मछली को छोड़ अजगर को पकड़ लिया. जिसके बाद अजगर ने खुद को बचाने के लिए शख्स की गर्दन को इतनी बुरी तरह से जकड़ा कि शख्स की हालत ही खराब हो गई.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: ईंधन की कीमतों में उछाल; प्रीमियम पेट्रोल ₹100 के पार, इंडस्ट्रियल डीजल ₹22 हुआ महंगा

कड़ी मशक्कत से कराया गया आजाद

फिलहाल वीडियो को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि अजगर ने शख्स की गर्दन को काफी बूरी तर से जकड़ लिया है. वहीं स्थानीय लोग शख्स को बचाने के लिए अजगर को उसके शरीर से दूर करते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने शख्स को अजगर के शिकंजे से आजाद करा उसे बचा लिया.