शादी की तैयारियों में जुटे थे परिवार, इधर दूल्हे के एक कॉल ने मचा दिया कोहराम, फिर दुल्हन ने उठाया ये कदम

खबर शेयर करें -

14 जनवरी से खरमास खत्म हो जाएगा। जिसके बाद एक बार फिर शहनाईयां बजना शुरु हो जाएगी। लेकिन इससे पहले उत्तर प्रदेश से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सगाई के बाद दूल्हे ने दुल्हन से अतिरिक्त पैसों की डिमांड कर दी।

इसे दुल्हन के परिवार ने पूरा नहीं किया तो दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। जिसके बाद अब दूल्हे को जेल जाना पड़ गया।

 जानकारी के अनुसार, मामला बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र का है है। दरअसल, यहां रहने वाले एक परिवार ने अपनी बेटी की शादी बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक युवक के साथ तय की थी। युवक बिहार में शिक्षक है। बताया जा रहा है कि 11 नवंबर को सगाई हुई थी। जिसके बाद 16 जनवरी 2025 को शादी तय हुई थी। लेकिन सगाई के बाद दूल्हा लगातार दहेज में अतिरिक्त पैसे की मांग करता था। जिसे दुल्हन के परिजन पूरा नहीं कर पाए। जिसके बाद युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। होने वाली दुल्हन शादी के पहले थाने पहुंच गई और दूल्हे समेत 4 आरोपियों पर केस दर्ज करा दिया। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली में भीषण सड़क हादसा: अल्टो कार खाई में गिरी, दो की मौत

आपको बता दें कि दुल्हन पक्ष के लोग शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। कार्ड, मैरिज हाल, हलवाई आदि सब बुक हो गया था, लेकिन दूल्हे पक्ष की एक कॉल से मामला पुलिस तक पहुंच गया। दूल्हे पक्ष के लोगों ने कथित तौर पर 5 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की डिमांड कर दी। जो दुल्हन के परिवार वाले पूरी नहीं कर सके। इसके बाद पंचायत हुई और लड़के वालों ने शादी करने से इनकार कर दिया, जिससे पीड़ित परिवार सदमे में है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी में बड़ा हादसा टला: सेल्फी के चक्कर में कार खाई में गिरी, 6 पर्यटक सुरक्षित बचे

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें