हल्द्वानी : बच्चे के टकराने की वजह से पड़ोसी का मोबाइल गिरा, मासूम को घर ले जाकर दीवार में पटक कर ले ली जान

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, टकराने की वजह से पड़ोसी का मोबाइल गिर गया। इससे नाराज पड़ोसी ने 10 साल के बच्चे पर गुस्सा उतार दिया। उसे घर में लेकर पड़ोसी परिवार ने बुरी तरह पीटा। उठा कर दीवार पर पटक दिया। पीड़ित ने बनभूलपुरा पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। सिटी मजिस्ट्रेट से डीजीपी तक गुहार लगाई। अंत में कोर्ट से गुहार लगानी पड़ी। अब इस मामले में बनभूलपुरा पुलिस ने पांच माह बाद मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: सेंचुरी पेपर मिल के स्वास्थ्य शिविर में 832 लोगों ने उठाया लाभ; विशेषज्ञों की टीम ने किया परीक्षण, बांटी गईं मुफ्त दवाइयां

लाइन नंबर 16 गांधीनगर कब्रिस्तान गेट निवासी मो. फारूख पुत्र अब्दुल गफूर ने पड़ोसी अल्सबा पुत्री मन्सूर, फिरोज पत्नी मन्सूर, लाइबा पुत्री मन्सूर और मुस्कान पुत्री मन्सूर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फारूख का कहना है कि बीती 28 जून को उनका 10 वर्षीय बेटा शाजेब घर के बाहर खेल रहा था। पड़ोसी अल्सबा मोबाइल पर बात कर रही थी। तभी शाजेब के टकराने से अल्सबा का मोबाइल गिर गया। घटना के बाद अल्सबा, शाजेब को अपने घर ले गई।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता: चैत्र रामलीला के नवें दिन गूँजे 'जय श्रीराम' के उद्घोष; लक्ष्मण शक्ति और कुंभकरण वध के प्रसंगों ने बांधा समां, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

जहां सभी आरोपियों ने उसे लात-घूंसो से बुरी तरह पीटा और दीवार से पटक-पटक कर मारा। शाजेब को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद लगातार उसका इलाज चल रहा है और चिकित्सकों ने दो साल तक इलाज जारी रखने को कहा है। आरोप है कि इस मामले में बनभूलपुरा ने भी उनकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट से लेकर डीजीपी तक शिकायत की, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।