13 साल में दुष्कर्म से हुए बेटे ने 27 साल बाद मां से पूछा मेरा पिता कौन

नाजायज बेटे के कहने पर मां ने कराया दुष्कर्म का मामला दर्ज

खबर शेयर करें -

100+ Free Abuse & Rape Illustrations - Pixabay

शाहजहांपुर: एक शहर में नाबालिक बालिका से दुष्कर्म होता है जिसके बाद वही बच्चों को जन्म देती है और 27 साल बाद वही बच्चा अपनी मां से बाप के बारे में पूछता है और तब खुलती हैं कई परतें।
यह कोई फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं है बल्कि शाहजहांपुर के एक गांव में घटी सत्य घटना है। घटना के अनुसार 27 वर्ष पहले एक 12 साल की उम्र की बालिका का रेप होता है। और वह गर्भवती हो जाती है। और एक बेटे को जन्म देती है। 27 साल बाद वही बेटा अपनी मां से अपना नाम पूछता है।
शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि 27 साल पहले किशोरी अपने बहनोई के घर शाहजहांपुर में रहती थी। उसी दौरान उस मोहल्ले में रहने वाले नाकि हसन वह उसके भाई गुड्डू ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसकारण वह 13 साल की उम्र में गर्भवती हो गई थी। और उसने एक बच्चे को जन्म दिया। लोकलाज के भय से किशोरी की बहन और बहनोई ने उस बच्चे को उधमपुर गांव के एक व्यक्ति को दे दिया। और पीड़िता की शादी कहीं और करवा दी।
परंतु 10 साल बाद एक बार फिर पीड़िता के जीवन मे तूफान आ गया। जब उसके पति को उसके साथ हुए दुष्कर्म की घटना का पता चला और उसने पीड़िता को तलाक दे दिया। इस बीच पीड़िता का बेटा भी हकीकत जानने के लिए उसके पास आ गया। महिला ने अपने बेटे को पूरी दास्तान सुना दी। जिसके बाद बेटे के समझाने पर महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, पीड़िता के बेटे का डीएनए टेस्ट करवाया जा रहा है।