16वर्षीय किशोरी ने सरयू में लगाई छलांग, खोजबीन में कोई सुराग नहीं

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : जिला मुख्यालय में एक किशोरी ने बुधवार को सरयू में छलांग लगा दी। किशोरी की काफी खोजबीन की गई लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार की सुबह 16वर्षीय किशोरी ने नगर के बिलौना बाईपास पुल के पास से सरयू में छलांग लगा दी।

पास में मौजूद कुछ लोगों ने किशोरी को नदी में कूदते हुए देखा। लोगों ने शोर भी मचाया लेकिन उफान पर आई नदी में जाने की किसी की हिम्मत नहीं हुई। मौके पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ और दमकल की टीम ने नदी में काफी दूर तक खोजबीन की लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं लगा।

यह भी पढ़ें 👉  कनालीछीना में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार: हाईस्कूल की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म; गर्भवती होने पर खिलाई गर्भपात की दवा, आरोपी गिरफ्तार


सीओ शिवराज सिंह राणा ने बताया कि किशोरी अपनी मां के साथ रहती थी। उसकी मां एक शैक्षिक संस्थान में कार्यरत हैं। उसके पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। किशोरी 12वीं की छात्रा है। उन्होंने बताया कि किशोरी की खोजबीन जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किशोरी स्कूल की ड्रेस में थी।

हर  साल बागेश्वर की नदियों में लोगों के बहने, कूदने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। 23 अगस्त को खुनौली (कांडा) निवासी सेवानिवृत्त सैनिक मुरलीधर कांडपाल (96) ने बिलौना पुल से सरयू में छलांग लगा दी थी। उनका शव बरामद हो गया था। उससे पहले सरयू से अवैध खनन कर रहा एक नेपाली मजदूर बह गया था। उसका अब तक कोई सुराग न लगा।
उससे पहले विकास भवन के पास स्यालडोबा निवासी एक विवाहिता सरयू में कूद गई थी। उसको बचाने में उसकी चाची भी बह गई थी। विवाहिता का तो शव बरामद हो गया था। उसकी चाची का अब तक सुराग नहीं लगा। इसी माह एक युवक सरयू में बह गया था। उसका शव पिथौरागढ़ जिले की सीमा में सेराघाट के पास से बरामद हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर के भूरारानी में प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 7 एकड़ में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनी पर चला बुलडोजर; रेरा और नक्शे के बिना प्लॉट न खरीदने की अपील
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी के गेटों पर परिवहन विभाग की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: आरटीओ में सरेंडर वाहन ढो रहे थे अवैध खनन, 5 ओवरलोडेड डंपर सीज और 50 के चालान