कम दहेज मिला तो कुत्ते से कटवाया, बहन से दुष्कर्म की कोशिश

खबर शेयर करें -

बरेली। कम दहेज मिलने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को कुत्ते से कटवाया और उसकी छोटी बहन से दुष्कर्म की कोशिश की गई। सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला की शादी दस साल पहले मढ़ीनाथ के एक परिवार में हुई थी।

शादी के बाद उसकी तीन संतान हुईं। आरोप है कि ससुराल वाले कम दहेज का ताना देते थे। ससुराल वालों ने महिला को कम दहेज मिलने का ताना देते हुए कुत्ते से कटवाया। पति दहेज में पचास हजार रुपये की मांग कर रहा था। विवाहिता की छोटी बहन रहने आ गई तो ससुराल वालों ने काम करने के बहाने एक लड़के को घर में रख लिया। उसने बहन के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की और उसके कपड़े फाड़ दिए। विवाहिता की तरफ से सुभाषनगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। ब्यूरो

बेटे के रुपये उसकी शादी में खर्च किए तो मां पर किया हमला
बरेली। बेटे के एक लाख रुपये उसी की शादी में खर्च कर दिए तो नाराज बेटे ने अपने दो सालों के साथ मिलकर मां की पिटाई कर दी। सिर पर लोहे का पाइप लगने से मां गंभीर रूप से घायल हो गई। संजय नगर निवासी बेबी ने बताया कि उसने बेटे आकाश की शादी में एक लाख रुपये खर्च किए थे। जोकि आकाश ने ही दिए थे। परिवार के सामने ही तय हुआ था कि रुपये वापस नहीं किए जाएंगे। रविवार को आकाश अपने साले दीपक और भूरा को लेकर आया और रुपये वापस मांगने लगे। बेबी ने विरोध किया तो वह सामान फेंकने लगे। आकाश ने लोहे का पाइप बेबी के सिर में मार दिया। पाइप लगने से बेबी गंभीर रूप से घायल हो गई। तीनों जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर दी है। ब्यूरो
छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट
सीबीगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला को घर में अकेला पाकर युवक ने छेड़खानी की। महिला ने बताया कि रविवार को अपराह्न चार बजे वह घर में अकेली थी। इसी दौरान परिचित अय्यूब अली घर में घुस आया और दुष्कर्म की नीयत से उसे दबोच लिया। महिला ने विरोध किया तो उसे पीट दिया। शोर सुनकर बच्चे बचाने आए तो उनकी भी पिटाई कर दी। युवक ने महिला के पति से भी मारपीट की। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
देवर ने की छेड़खानी, शिकायत पर ससुरालियों ने निकाला
सीबीगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता से देवर ने छेड़खानी कर दी। पीड़िता ने बताया कि एक वर्ष पूर्व उसकी शादी बिशारतगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। ससुराल पक्ष के लोग दहेज़ में पांच लाख रुपये व बुलेट बाइक की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर देवर उसके साथ छेड़खानी करने लगा। ससुरालियों से शिकायत की तो उन्होंने पीटकर विवाहिता को घर से निकाल दिया। विवाहिता की तहरीर पर पति, देवर, सास, ससुर, दो जेठ व जेठानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
टाल पर जा रहे युवक को रास्ते में घेरकर पीटा
सीबीगंज। थाना क्षेत्र के गांव रुकुमपुर निवासी पार्वती ने बताया कि उसके पति नसीम खां क्षेत्र के गांव पस्तोर के सरनिया रोड स्थित जागनलाल की टाल पर जा रहे थे। इसी दौरान डूडा काॅलोनी निवासी लईक, फिरोज और उसकी पत्नी रबीना, धर्मेंद्र ने रास्ते में घेरकर उनकी पिटाई कर दी। महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले जांच शुरू कर दी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़: दिनदहाड़े लाखों के जेवर चोरी, पुलिस जांच में जुटी

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें