सांस लेने में तकलीफ होने पर 3 महीने की मासूम को 51 बार गर्म सलाखों से दागा

खबर शेयर करें -

शहडोल. शहडोल में एक बार फिर मासूम बच्ची को गर्म सलाखों से दागने का हृदय विदारक मामला सामने आया है। बताया गया है कि बच्ची को निमोनिया व सांस लेने में तकलीफ हुई तो तीन महीने की दुधमुंही बच्ची को परिजनों ने 51 बार गर्म सलाखों से दगना करा दिया। मामला शहर की पुरानी बस्ती का बताया जा रहा है। दगना के बाद भी बालिका की हालत नहीं सुधरी और तकलीफ बढ़ती गई तो परिजनों ने मेडिकल कॉलेज शहडोल में भर्ती कराया है। डॉक्टरों के अनुसार, बालिका की हालत नाजुक बनी हुई है।

3 महीने की मासूम को 51 बार दागा
बताया गया कि पुरानी बस्ती निवासी रुचिता कोल (3 माह) जन्म के बाद से ही बीमार चल रही थी। निमोनिया और धड़कन तेज चलने की समस्या हुई तो परिजनों ने अंधविश्वास के फेर में इलाज के नाम पर बच्ची को गर्म सलाखों से दगवा दिया था। इसके बाद भी सुधार नहीं आया और हालत बिगड़ती गई जिसके बाद परिजनों ने शहडोल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले बच्ची का दगना कराया था। स्थानीय स्तर पर पर्याप्त इलाज नहीं मिला था। इधर मेडिकल कॉलेज में शिशु रोग विभाग की टीम बालिका को निगरानी में लेकर इलाज शुरू कर दिया है।

मामले में जब कलेक्टर वंदना वैद्य से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। गांव में अभियान चलाएंगे और लोगों को जागरूक करेंगे, हालांकि लगातार यह अभियान चल रहा है, अभियान में और तेजी लाने की बात कही है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad