रामनगर में नेशनल हाइवे पर उफनते नाले में पलट गई बस, बाल-बाल बचे 35 यात्री

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के रामनगर में एक बार फिर से बारिश का कहर देखने को मिला है. जिला नैनीताल के रामनगर में धनगढ़ी पुल में यात्रियों से भरी बस बरसाती नाले में बह गई. बस में कुल 35 लोग सवार थे, जिन्‍हें जेसीबी की मदद से बचा लिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  अब अवंतिका कुंज में भी गूंजेगा श्री श्याम का नाम, भूमि पूजन के साथ श्री खाटू श्याम के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू

हादसा उस वक्त हुआ, जब एक बस बरसाती नाले को पार कर रही थी. गनीमत रही कि मौके पर जेसीबी मशीन मौजूद थी, जिसकी मदद से इन तमाम यात्रियों को फौरन बस से बाहर निकाल लिया गया. धनगढ़ी क्षेत्र में इस बरसाती नाले में पहले भी कई बड़े हादसे हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें 👉  कोतवाल हरेंद्र चौधरी की पैनी नजरों से नहीं बच सका ऑटो लिफ्टर गैंग, 6 बाइक संग 2 शातिर दबोचे

इस तरह के वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं, जिसमें लोग अपनी जान जोखिम में डालकर बरसाती नाले को पार करने की कोशिश करते देखे जा रहे हैं. सावधानी नहीं बरतने के कारण यहां कभी-कभी बड़े हादसे हो जाते हैं.