राज्य में आज मिले 4496 नए कोरोना संक्रमित

खबर शेयर करें -
  • राज्य में आज मिले 4496 नए कोरोना संक्रमित!
  • स्वस्थ हुए:-5034
  • मृत्यु:-188

देहरादून:- देश के साथ ही राज्य में भी कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है
उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मामलों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राज्य में मरीजों का आंकड़ा बढ़ने के साथ ही मौत का आंकड़ा भी बढ़ना चिंताजनक बनता जा रहा है। वही राहत की बात है कि कोरोना मरीज तेजी के साथ स्वस्थ भी हो रहे हैं।

प्रदेश में आज कोरोना के रिकॉर्ड 4096 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 287286 पहुंच गया है।
इधर आज 5034 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 198530 मरीज ठीक हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  CBSE 12वीं का परिणाम घोषित: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, डिजिटल माध्यमों से ऐसे देखें अपनी मार्कशीट

रविवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 4096 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई ,
जिनमें देहरादून जिले से 1248 ,हरिद्वार से 572 , नैनीताल जिले से 117, उधमसिंह नगर से 393 ,पौडी से 391, टिहरी से 498, चंपावत से 41, पिथौरागढ़ से 100, अल्मोड़ा 65, बागेश्वर से 153 , चमोली से 211, रुद्रप्रयाग से 356 ,उत्तरकाशी से 351 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।
जबकि राज्य में आज 188 मरीजों की मौत हुई।
जबकि 5034 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है।
यह भी पढ़ें 👉 होम आइसोलेशन में रह रही कोरोना संक्रमित लड़की से तीन युवकों ने किया गैंगरेप

यह भी पढ़ें 👉  CBSE 12वीं का परिणाम घोषित: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, डिजिटल माध्यमों से ऐसे देखें अपनी मार्कशीट

कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 287286 मरीजों में से 198530 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 5143 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,4811 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 78802 है। इधर रिकवरी रेट 69.11 प्रतिशत पहुंच गया है।

इधर राज्य सरकार के साथ ही शासन प्रशासन एवं स्वास्थ्य महकमा कोरोना नियंत्रण के प्रयासों में दिन-रात जुटा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की जा रही है। चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि यदि बावजूद इसके भी कोई कोरोना संक्रमित हो जाता है तो घबराने की जरूरत नहीं है, लक्षण दिखने पर तुरंत जांच करवाएं और चिकित्सक की देखरेख में नियमित दवाइयों का सेवन करें।

यह भी पढ़ें 👉  CBSE 12वीं का परिणाम घोषित: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, डिजिटल माध्यमों से ऐसे देखें अपनी मार्कशीट