
पुलिस के अनुसार, शहर निवासी पति पत्नी गुरुवार को कोतवाली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह किराए में रहते हैं। उनकी नौ वर्षीय पुत्री है। बुधवार रात 11 बजे पुत्री बाथरूम गई।
इस दौरान मकान में ही किराए में रहने वाले एक किशोर ने अपने साथी के साथ उसकी पुत्री को पकड़ लिया। जिसके बाद वह उसे अपने साथ कमरे में ले गए और दुष्कर्म किया। बाद में जब पुत्री घर पहुंची तो परेशानी दिखी। उन्होंने पुत्री से पूछताछ की तो उसने घटना की जानकारी दी।
पीड़ित पक्ष ने आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की है। जिस पर पुलिस ने बालिका को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
एसएसआई केसी आर्या ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने शिकायत की है। जांच की जा रही है। बालिका का मेडिकल कराया जा रहा है, इसके बाद आरोपित किशोरों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।