शर्मनाक ! शौच गई 9 साल की मासूम से पड़ोस में ही रहने वाले दो किशोरों ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की शुरू

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, रुद्रपुर। शौच गई नौ वर्षीय बालिका से दो किशोरों ने दुष्कर्म किया। इसका पता चलते ही स्वजन के होश उड़ गए। इस पर वह कोतवाली पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। मामले में पुलिस ने बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया। साथ ही जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, शहर निवासी पति पत्नी गुरुवार को कोतवाली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह किराए में रहते हैं। उनकी नौ वर्षीय पुत्री है। बुधवार रात 11 बजे पुत्री बाथरूम गई।
इस दौरान मकान में ही किराए में रहने वाले एक किशोर ने अपने साथी के साथ उसकी पुत्री को पकड़ लिया। जिसके बाद वह उसे अपने साथ कमरे में ले गए और दुष्कर्म किया। बाद में जब पुत्री घर पहुंची तो परेशानी दिखी। उन्होंने पुत्री से पूछताछ की तो उसने घटना की जानकारी दी।
पीड़ित पक्ष ने आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की है। जिस पर पुलिस ने बालिका को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
एसएसआई केसी आर्या ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने शिकायत की है। जांच की जा रही है। बालिका का मेडिकल कराया जा रहा है, इसके बाद आरोपित किशोरों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  गले में अजगर डालकर घूमते युवक का वीडियो वायरल, वन विभाग ने शुरू की जांच; जिला अस्पताल में घुसा 12 फीट लंबा अजगर

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें