
राजू अनेजा,किच्छा। भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई में एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पांडे को 16 पेड़ों की कटाई की अनुमति देने के एवज में 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने विजिलेंस के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह लकड़ी का ठेकेदार है और पिछले 5-6 वर्षों से इस कार्य से जुड़ा हुआ है। हाल ही में उसने ग्राम गऊघाट में काश्तकारों से निजी आम के पेड़ खरीदे थे, जिन्हें काटने के लिए नियमानुसार अनुमति लेना जरूरी था।
आरोप है कि ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पांडे द्वारा 16 पेड़ों की कटाई की अनुमति देने के लिए 12,000 रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विजिलेंस टीम ने मामले की जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए।
इसके बाद विजिलेंस ने ट्रैप टीम का गठन कर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। टीम ने आरोपी अधिकारी को उसके कार्यालय में ही शिकायतकर्ता से 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। विजिलेंस की इस कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।
ताजा खबर
- लालकुआं में बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस
- पति ने गोली मारकर की पत्नी की हत्या, खुद पुलिस को फोन कर हुआ फरार
- तल्ली बमौरी की शक्तिनगर कॉलोनी में मजदूर क्वार्टरों को लेकर फूटा आक्रोश, बिना सत्यापन के किराएदार रखने पर मकान मालिक का चालान
- 23 सितंबर को शरद विषुव: आज से छोटी होने लगेंगी रातें और दिन होंगे लंबे, खगोल वैज्ञानिक ने बताई मौसम परिवर्तन की वजह
- मामा के घर आई दो वर्षीय मासूम की तालाब में डूबने से मौत, परिजनों में छाया मातम
- ‘स्कूल ठीक करो अभियान’: सीजेपी ने 826 प्राथमिक स्कूल बंद होने पर सरकार से मांगा जवाब, 10 दिन का अल्टीमेटम
- राहुल गांधी पर बरसे सीएम धामी: बोले— ‘सनातन का अपमान और एनएसए डोभाल पर टिप्पणी से आहत है पूरा उत्तराखंड’
- गले में अजगर डालकर घूमते युवक का वीडियो वायरल, वन विभाग ने शुरू की जांच; जिला अस्पताल में घुसा 12 फीट लंबा अजगर
- पुल से लटका मिला युवक का शव, पास में खड़ी मिली स्कूटी; पुलिस जांच में जुटी
- तुलसी देवी हत्याकांड: वारदात के बाद सिमलचौरा के जंगलों में छिपा आरोपी राजे सिंह गिरफ्तार, गांव में पसरा मातम

