9वीं क्लास का स्‍टूडेंट लंच बॉक्‍स में लाया पिस्‍टल, दिनदहाड़े स्कूल में शिक्षक को मारी गोली

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के काशीपुर में एक हैरान करने वाली घटना में, एक स्कूल के छात्र ने अपने शिक्षक को गोली मार दी है। छात्र ने लंच बॉक्स में तमंचा छिपाकर स्कूल लाया था।


क्या है पूरा मामला?

 

पुलिस के मुताबिक, श्री गुरुनानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 9 के एक छात्र ने अपने भौतिक विज्ञान के शिक्षक गगनदीप सिंह कोहली (40) को गोली मार दी। गोली शिक्षक के दाएं कंधे के नीचे लगी है और उन्हें गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत; जेब से मिली 'अंबेडकर जयंती' की चंदा रसीद, शिनाख्त की कोशिश जारी

बताया जा रहा है कि यह घटना दो दिन पहले हुई एक कहासुनी का नतीजा है। शिक्षक ने छात्र को एक सवाल का जवाब न देने पर डांटा और थप्पड़ मारा था। इससे आहत होकर छात्र ने बदला लेने की नीयत से बुधवार को लंच ब्रेक के दौरान कक्षा में शिक्षक पर फायर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  'ऑपरेशन प्रहार' और 'ऑपरेशन कालनेमि' का एक्शन; 12 ढोंगी बाबा गिरफ्तार, ठगी के जाल में फंसाते थे जायरीन

आरोपी हिरासत में

 

पुलिस ने शिक्षक की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में छात्र ने बताया कि वह तमंचा अपने घर की अलमारी से निकालकर टिफिन में रखकर लाया था। घटना के बाद आरोपी के पिता भी फरार हो गए थे, लेकिन बाद में वापस आने पर पुलिस उनसे भी पूछताछ कर रही है कि घर में तमंचा कैसे आया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पिता पर भी कई साल पहले हत्या के प्रयास और सड़क हादसे के मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कांग्रेस में 'तांत्रिक' वॉर: प्रकाश जोशी के तंज पर हरीश रावत का पलटवार; बोले- "हाँ, मैं तांत्रिक हूँ, पर...
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad