दो मासूम पुत्रियों के साथ आत्महत्या के इरादे से जलाशय में कूद रही गर्भवती महिला को पुलिस ने बचाया

खबर शेयर करें -

दो मासूम पुत्रियों के साथ आत्महत्या के इरादे से जलाशय में कूद रही गर्भवती महिला को पुलिस ने बचाया

रुदपुर: जनपद के गूलरभोज में पति व ससुरालियों से तंग आकर गर्भवती महिला मासूम पुत्रियों के साथ आत्महत्या के इरादे से बौर जलाशय पहुंच गई। इस दौरान वहां गश्त कर रहे गूलरभोज पुलिस चौकी के उप निरक्षक व पुलिसकर्मियों ने महिला को बचा लिया। जिसके बाद पुलिस ने महिला के पति को सख्त हिदायत देकर महिला और उसके बच्चों को उसके सुपुर्द कर दिया।
बुधवार को गदरपुर निवासी गर्भवती महिला सुमित्रा पत्नी पुरषोत्तम अपने दो पुत्रियों के साथ गूलरभोज के बौर जलाशय में पहुच गई। इस दौरान जैसे ही वह आत्महत्या के इरादे से बच्चों के साथ जलाशय में कूदने वाली थी। तभी वहां गस्त कर रहे गूलरभोज पुलिस चौकी के उप निरीक्षक जेसी तिवारी, कांस्टेबल पंकज सजवाण व महेंद्र बिष्ट ने उसे बचा लिया। जिसके बाद पुलिस महिला को बच्चों के साथ पुलिस चौकी ले आई। पूछताछ महिला ने बताया कि उसका मायका उत्तर प्रदेश बिलासपुर क्षेत्र में है। आठ साल पहले सकैनिया, गदरपुर निवासी पुरुषोत्तम के साथ उसका प्रेम विवाह हुआ था। शुरुआत में सब ठीक चला, लेकिन धीरे धीरे उसका पति और ननद उसका उत्पीड़न करने लगे। ससुराल वाले उसे रोजाना किसी न किसी बात को लेकर प्रताड़ित करते रहते हैं। रोज-रोज के उत्पीड़न से तंग आकर वह आत्महत्या के इरादे से जलाशय में पहुंची थी। महिला ने बताया कि वह छह माह की गर्भवती है। और उसका पति दूसरी शादी करना चाह रहा है। जिसके बाद पुलिस ने महिला के पति को थाने बुलाया और उसको महिला का उत्पीड़न ना करने की सख्त हिदायत दी। जिसके बाद बच्चों और महिला को उसके सुपुर्द कर दिया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में रहे इन दरोगा बाबू की पत्नी ने पति और सास पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, मुख्यमंत्री धामी के आदेश पर हुआ मुकदमा दर्ज