नसबंदी करवाने के 2 वर्ष बाद महिला हुई गर्भवती, अल्ट्रासाउंड जांच के दौरान पता चला पेट मे पल रहा तीन माह का गर्भ

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,हल्द्वानी। नगर के महिला अस्पताल में दो वर्ष पूर्व एक महिला की नसबंदी करवाने के बाद उसके गर्भवती होने का मामला सामने आया है  अल्ट्रासाउंड जांच में तीन महीने का गर्भ ठहरने का पता चला है खबर मिलने के बाद सकते में आए परिवार ने  अस्पताल में अपनी शिकायत दर्ज करायी है।

 

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल दुग्ध संघ की बोर्ड बैठक में 34 प्रस्तावों पर चर्चा, दीपावली से पूर्व दुग्ध उत्पादकों को ₹2.75 करोड़ लाभांश बांटने पर बनी सहमति

 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी के बिठौरिया क्षेत्र की एक महिला ने 2022 में महिला अस्पताल में नसबंदी कराई थी। इसके बावजूद महिला गर्भवती हो गई। अल्ट्रासाउंड जांच में यह सब पता चला तो परिजन काफी परेशान हो गए हैं।उन्होंने इस संबंध में अब अस्पताल पहुंचकर शिकायत की है।
महिला अस्पताल की सीएमस डॉ. ऊषा जंगपांगी ने बताया कि फ़िलहाल उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। 100 में से दो प्रतिशत मामले फेल हो जाते हैं जो कि प्राकृतिक है। इस मामले को आज मंगलवार को दिखवाया जाएगा। नियमानुसार गर्भ समापन कराने के बाद गर्भ ठहरने पर क्षतिपूर्ति के रूप में 30 हजार रुपये देने का प्रावधान भी है।गर्भ समापन कराने पर फार्म भरा जाता है और उसके बाद मामला समिति के पास जाता है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाती है।
यह भी पढ़ें 👉  सत्ता के दबाव और हिंसा से नहीं दबेगी जनता की आवाज, बेहड़ के साथ चट्टान की तरह खड़ा है कांग्रेस कार्यकर्ता -अलका पाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  तीन छात्राएं संदिग्ध परिस्थितियों में लापता: स्कूल जाने के बजाय काठगोदाम से ट्रेन में हुईं सवार, आक्रोशित परिजनों ने घेरा थाना